Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

सड़क दुर्घटना में घायल को एम्बुलेंस कर्मियों ने पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

  बहराइच। जिले के रजवापुर क्षेत्र में ट्रक और रोडवेज बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तिंदवली गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र हरक बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस UP32FG05757 तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस पायलट गणेश और ईएमटी सतीश पांडे ने ईआरसीपी प्रोटोकॉल के तहत घायल को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्परता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया। समय पर मिली सहायता और बेहतर उपचार व्यवस्था के चलते घायल को आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध हो सकी। मरीज के परिजनों, उपस्थित चिकित्सकों तथा 108 कार्यक्रम प्रबंधक ने एम्बुलेंस स्टाफ के त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।