सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत दर्ज हुआ मुकदमा
परसपुर गोंडा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन/चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
घटना थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम गुरेटी के मजरा ज़ालिमपुरवा की है। यहां के निवासी सालिकराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है की 30 जनवरी की सुबह उसके भाई नानबाबू अपने घर से चंदापुर पैदल जा रहे थे। अभी वह महादेव मंदिर के समीप पहुंचे ही थे की उसी बीच पहुंचे अज्ञात वाहन उन्हें जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। इससे उसके भाई नानबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक परसपुर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Accidental Death की और खबरें
📰
बेटे के महंगे आईफोन लेने की जिद में माता पिता बेटे तीनों की जिंदगी खत्...
4 दिन पहले📰
डम्पर की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोहराम
5 दिन पहले
अयोध्या में हुए सड़क हादसे में दरोगा आकाश यादव की दर्दनाक मौत सिपाही ग...
1 सप्ताह पहले