Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

कार के अनियंत्रित होकर राम गंगा नहर में गिरने से गोंडा के 3 लोगों की मौत एक गंभीर


गोंडा। जिले के बहराइच रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज निवासी राकेश श्रीवास्तव अपने परिजनों के साथ कानपुर देहात एक मांगलिक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी।
इससे हुए बड़े हादसे में कार सवार राकेश श्रीवास्तव, राधेश श्रीवास्तव और चालक करिया की मौके पर ही नहर में डूबने से मौत हो गई। राकेश के भतीजे अभिषेक को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। अभिषेक गंभीर रूप से घायल है। उसे पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।