Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

मनकापुर रोड पर पिकप एवं अर्टिगा की जोरदार टक्कर में 1 युवक की मौत 5 गंभीर

गोण्डा। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में झिलाही बाजार के पास पिकअप और अर्टिगा में भीषण टक्कर हो गई। देर रात्रि हुए हादसे में 1 युवक की मौत तो वही महिला व बच्चो समेत 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहनों के मालिकों को सूचना देकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस हादसे में 24 वर्षीय अंकित कसौधन निवासी रेतादलसिंह तरबगंज की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 23 वर्षीय नैना देवी के सिर में गंभीर चोट आई है।40 वर्षीय ​किरण देवी बेहोशी की हालत में नाजुक स्थिति में बताई जा रही है। 18 वर्षीय ​अमन कसौधन और 3 वर्षीय कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गए। ​धनीराम पिकअप मजदूर भी चोटिल बताया जा रहा है।