बस एवं ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 3 लोगों की दर्दनाक मौत 24 घायल हड़कंप
बलरामपुर। ज़िले के देहात कोतवाली क्षेत्र में फुलवरिया बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इससे यात्री बस में भीषण आग लगी और बस धू धूकर जल गई। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और दो दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से 5 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे मौके पर भारी हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई।
प्राइवेट बस नेपाल बॉर्डर सोनौली से दिल्ली जा रही थी। ट्रक से टकराने के बाद विद्युत पोल से टकराने के कारण बस में भीषण आग लग गई। बस का शीशा तोड़कर यात्री बाहर निकले। बस में सवार सभी लोग नेपाल के निवासी बताये गये हैं। आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर लखनऊ के लिए रेफर किया गया। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उचित इलाज दिलाने के निर्देश दिए। बस संख्या यूपी 22 एटी 0245 तथा ट्रक संख्या यूपी 21 डीटी 5237 के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। रात्रि में करीब 1:45 बजे बस में भीषण आग लगी और ब्लास्ट के बाद आसपास के लोग दौड़ पड़े।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 weeks ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago