Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

लखनऊ हाइवे पर टेम्पो एवं डीसीएम भिड़ंत में एक महिला की दर्दनाक मौत 2 गम्भीर

बालपुर गोण्डा। बीत रात में लखनऊ हाइवे पर बालपुर जाट में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं। इससे मौके पर भारी हंगामा हो गया और चीख पुकार मची रही।

सूचना के मुताबिक मंगलवार की रात में करनैलगंज क्षेत्र के सिकिहा गांव निवासी रामगोपाल की पत्नी अपनी बहू का इलाज कराने गोण्डा गईं थीं। वह वहां से टैंपो पर बैठकर घर लौट वापस लौट रही थी। लखनऊ हाइवे पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्रामपंचायत बालपुर जाट में सवारियों से खचाखच भरे टैंपो व डीसीएम में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, आनन  फानन  में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

वहां इलाज के दौरान 62 साल की मीरा देवी पत्नी रामगोपाल गोस्वामी की मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में मीरादेवी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंपो व चालक को हिरासत में ले लिया जबकि डीसीएम चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मामले में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है, पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।