करनैलगंज गोण्डा। करनैलगंज क्षेत्र के लखनऊ हाईवे पर स्थित भलियनपुरवा नारायणपुर मोड़ पर बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे मौके पर चीख पुकार संग कोहराम मच गया।
सूचना के मुताबिक बुधवार रात करीब 9 बजे भलियनपुरवा नारायणपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को उठाने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग उछलकर कई फीट दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सीएचसी कर्नलगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। गुलशन 25 वर्ष पुत्र शत्रोहन, निवासी सूर्यवंशम पुरवा, नारायणपुर मांझा,संजय कुमार तिवारी उम्र 37 वर्ष पुत्र कृष्णपाल तिवारी निवासी तरहटा,हसन मोहम्मद 40 वर्ष पुत्र हैदर अली निवासी भलियन पुरवा नारायणपुर मांझा,
इम्तियाज अली पुत्र हैदर अली 27 वर्ष निवासी भलियनपुरवा नारायणपुर मांझा समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
अलताफ 22 वर्ष पुत्र हैदर अली निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायनपुर मांझा, तबरेज आलम पुत्र हुसैन अली 19 वर्ष निवासी सूर्यवंशम पुरवा नारायनपुर मांझा, विनय प्रताप सिंह उर्फ शनी सिंह 26 वर्ष पुत्र संजय सिंह निवासी करुआ, अंशुमान 10 वर्ष पुत्र शत्रोहन सूर्यवंशम पुरवा नारायनपुर मांझा, और परवेज 17 वर्ष पुत्र हसन अली सूर्यवंशम पुरवा नारायनपुर मांझा समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इसमें से तीन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद एक्सयूवी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरु कर दिया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह व सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दवाच्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
एक साथ चार मौतों की खबर से नारायणपुर मांझा और तरहटा गांव में कोहराम मच गया। मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ लगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों का बेहतर इलाज कराने की मांग की है। कर्नलगंज पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया हादसे की वजह तेज रफ्तार व एसयूवी चालक की लापरवाही मानी जा रही है।
दुर्घटना में घायलों को बचाने दौड़े लोगों को महिंद्रा एक्सयूवी ने रौंदा 4 की मौत 5 गम्भीर कोहराम
Accidental Death की और खबरें
भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में 5 युवा अधिकारी शहीद परिजनों में को...
2 weeks ago
अनियंत्रित महिंद्रा एक्सयूवी से रौंदकर 5 लोगों की मौत के हादसे के आरोप...
2 weeks ago
लखनऊ हाइवे पर हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 5
2 weeks ago


