
इससे गोंडा जिले में छुट्टा पशुओं की दुर्दशा का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। जो हाइवे पर सड़क दुर्घटना में कुत्तों की मौत को प्राप्त कर रहे हैं। कई दिनों तक हाइवे उनकी मृत शरीर तब तक पड़ी रहती है जब तक दुर्गंध ने देने लगे। उसके बाद उसका निस्तारण कराया जाता है। इस हाईवे से होकर देवी पाटन मण्डल के सभी विभागों के आला अधिकारी होकर प्रतिदिन गुजरते हों उसका यह हाल है तो अन्य जगहों पर क्या हाल होगा।
गांववालों के मुताबिक गौशालाये छुट्टा पशुओं की बेहद खराब दशा को लेकर पहले से जगजाहिर और बदनाम हैं। लखनऊ हाइवे पर पोर्टरगन्ज, हारीपुर, लालपुर चन्द्रभान, माधवपुर चकत्ता, माधवपुर राय,बालपुर जाट,बालपुर बाजार,हरसिंहपुर,नकहा बसन्त, रेरुवा, परसा गोंडरी, बीबी सिंह, राजपुर,चौरी, कोंचा कासिमपुर गोनवा, कादीपुर समेत ज्यादातर गांवों के पास छुट्टाू पशुाओ का जमावड़ा दिनभर लगा रहता है।