Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

आबकारी विभाग द्वारा अभियान चलाकर की गई कार्रवाई



गोण्डा 26 जनवरी,2026* जिलाधिकारी गोण्डा तथा उप आबकारी आयुक्त, देवीपाटन प्रभार  एव जिला आबकारी अधिकारी गोंडा के निर्देशन में जनपद गोण्डा के आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की मुखबिर की सूचना पर ग्राम केशव नगर, हरैया घाट, केदराबाद व घारीघाट थाना खोड़ारे मे आकस्मिक दबिश दी गयी।दबिश के दौरान लगभग 4.75 ली0 अवैध कच्ची शराब व 1.8 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई, मौके पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ के अंतर्गत थाना खोड़ारे 01 एफआईआर दर्ज कराते जेल भेजा गया।