गोंडा। मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर धनंजय श्रीकांत कोटस्थाने को प्रधानाचार्य पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई वार्डो में चूहे एवं कुत्तों के वीडियो वायरल होने के बाद की गई। डा. बीना सिंह को गोंडा मेडिकल कालेज का कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर कोटस्थाने को उनके मूल पद विभागाध्यक्ष पैथालॉजी विभाग गोंडा मेडिकल कालेज वापस भेज दिया गया है। यह निर्णय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। उसका गठन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद किया गया था।