गोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को तरबगंज तहसील का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने पर बीस अमीनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए और उन्हें नोटिस जारी करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार तरबगंज को निर्देश दिया कि वे नियमानुसार अधिक से अधिक मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे कोई भी मामला ज्यादा दिनों तक लंबित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान और मामलों का शीघ्र निपटारा करना ही प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिए।डीएम ने साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है।
उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील परिसर में स्वच्छता बनी रहे और कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित हो। कर्मचारियों को अभिलेखों को डिजिटल और भौतिक दोनों रूपों में सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आवश्यक जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सके।
वसूली में लापरवाही पर डीएम ने तरबगंज के 20 अमीनो पर कार्रवाई के दिए निर्देश
Action की और खबरें
मिथ्यापूर्ण शपथ पत्र देकर हासिल किए चरित्र प्रमाण पत्र को डीएम ने किया...
2 दिन पहले
बैठक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने एआर कोऑपरेटिव का वे...
6 दिन पहले
फिटनेस फेल एवं अनियमितता पर 5 स्कूली वाहनों को परिवहन विभाग ने किया सी...
2 सप्ताह पहले