Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

22 साल पुराने चकमार्ग अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

VID-20260701-WA0068.jpg 183.66 KB
बालपुर गोंडा। ग्राम नरायनपुर मर्दन में 22 साल पुराने चकमार्ग के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई किया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

मामला करनैलगंज तहसील क्षेत्र की ग्रामपंचायत नरायनपुर मर्दन के गांव तिलकपुरवा का है। यहां एक चकमार्ग विवाद 22 सालों से से चल रहा है। इस पर दबंग पक्ष के मेवालाल पुत्र शिवराज समेत अनेक लोग  22 सालों से अपना अवैध कब्जा जमाए हुए थे। नायब तहसीलदार बलराम शर्मा ने भारी पुलिस बल समेत मंगलवार को गांव में पहुंचकर बुलडोजर से चकमार्ग के अवैध कब्जे को हटवा दिया। कानूनगो अक्षय कुमार पाण्डेय एवं लेखपाल अंशिका सिंह उनके साथ मौजूुद रहे।