Regd. UDYAM-UP-31-0004031
प्रदेश के तेजी से उभरते हुए जनसंवाद समाचार न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल पर अपने व्यवसाय व शिक्षण संस्थान के तेजी से आगे बढ़ोत्तरी के लिए प्रचार प्रसार कराकर लाभ प्राप्त करने के लिए सम्पर्क करें। सम्पर्क सूत्र 9506980980

नजूल भूमि के बदले एक लाख रुपए घूस लेते हुए अमीन को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार

गोण्डा। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद  रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसका ताजा उदाहरण गोंडा नगर पालिका परिषद है। वहां नगर पालिका में तैनात अमीन गुरुचरण पाण्डेय को एंटी  करप्शन टीम ने 100000 रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया है। आरोपी बाबू से नगर कोतवाली में ले जाकर एंटी करप्शन टीम पूछताछ कर रही है।