एम्बुलेंस की तत्परता सड़क दुर्घटना में घायल युवक की बची जान
बहराइच। जिले के बनवारी देवी इंटर कॉलेज ख़ुटेंहना के पास एक बाइक सवार युवक को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घायल युवक की पहचान अर्जुन S/O बाबूलाल, निवासी ब्लॉक पयागपुर, थाना पयागपुर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस सेवा तुरंत सक्रिय हुई।
गाड़ी संख्या UP32FG0579 के पायलट राकेश (198393) और ईएमटी सुनील कुमार पाल (150932) ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित रूप से CHC पयागपुर में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने से युवक की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस टीम की तत्परता और सेवाभाव की सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि 108 एम्बुलेंस सेवा आपात स्थिति में लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हो रही है।