पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार की कार से जबरदस्त भिड़ंत बाइकर की मौत

✍️ Admin 📅 15 January, 2026 ⏰ 10:03 PM 👁 419 views

गोंडा।जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परसापुर के पास अयोध्या हाइवे पर गुरुवार दोपहर बाइक सवार की डीसीएम को ओवरटेक करने के दौरान हुये हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। ओवरटेक के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में जहाँ बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
 सूचना के मुताबिक 

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
बस्ती जिले के गोपीनाथपुर निवासी 25 वर्षीय विनय वर्मा  गुरुवार को गोंडा में रहने वाली अपनी बहन को खिचड़ी देकर वापस अपने घर लौट रहा था।इस दौरान  दोपहर में ग्राम परसापुर के पास एक निजी अस्पताल के सामने डीसीएम को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक सामने से आ रही कार में जा टकराई। बाइक सवार विनय भीषण टक्कर के बाद कार के शीशे से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 
आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस के जरिये सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कार चालक 28 वर्षीय नियाज निवासी फोरबिसगंज गोंडा को चोटें आई हैं।  कार में सवार अंकित अग्रवाल पुत्र स्व. सुशील तथा आकाश अग्रवाल पुत्र संतोष, निवासी साहबगंज बड़गांव चौकी सुरक्षित बताए गए हैं। कार सवार अयोध्या से गोंडा वापस लौट रहे थे।
दुर्घटना के बाद मौके पर भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। थाना प्रभारी  विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि,मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

📤 शेयर करें: