पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

रोडवेज बस एवं अर्टिगा की जबरदस्त भिड़ंत में युवक की दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 18 January, 2026 ⏰ 01:43 PM 👁 1,060 views

IMG-20260118-WA0192.jpg 141.65 KB
बालपुर गोंडा। घने कोहरे में लखनऊ हाइवे पर रामनगर के पास अर्टिगा एवं रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत में ग्राम परसागोण्डरी निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। 

घने कोहरे में लखनऊ हाइवे पर बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के नारायण ढाबे के पास रोडवेज बस एवं अर्टिगा की जबरदस्त भिड़ंत में ग्रामपंचायत परसागोण्डरी के मजरा रोसीपुरवा निवासी 37 वर्षीय युवक देवेन्द्र तिवारी उर्फ डेविड पुत्र अशोक कुमार तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अर्टिगा गाड़ी पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे। वहां तिवारीगंज के किसी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसका शव लेने के लिए बाराबंकी रवाना हो गए हैं।

📤 शेयर करें: