पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

बटौरा बाबा से लौट रही युवती की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत साथी घायल कोहराम

✍️ Admin 📅 21 April, 2026 ⏰ 10:52 PM 👁 437 views

IMG-20260421-WA0144.jpg 163.07 KB


गोंडा। एक दर्दनाक सड़क हादसे में बांसगांव निवासी खुशी तिवारी की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना के मुताबिक  खुशी तिवारी मंगलवार को बटौरा बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कपूरपुर मोड़ के पास अचानक हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। हादसे में उनके साथ मौजूद विशाल दुबे भी घायल हो गए हैं, जिनका गोंडा में इलाज चल रहा है।

📤 शेयर करें: