पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

ट्रक की जोरदार टक्कर से गम्भीर ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत कोहराम

✍️ Admin 📅 19 May, 2026 ⏰ 06:14 PM 👁 138 views

बालपुर गोंडा। सोमवार की रात में लखनऊ हाइवे पर थाना कोतवाली करनैलगंज की बालपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घायल ट्रैक्टर चालक 40 वर्षीय सईद अहमद निवासी बालपुर की दर्दनाक मौत हो गई। नाजुक हालत में आनन फानन में उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसकी सूचना से मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ नियंत्रित किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का माहौल रहा। ट्रक चालक ट्रक बीच सड़क पर छोड़ फरार हो गया। बालपुर कस्बे में आज उसका अन्तिम संस्कार किया गया।

📤 शेयर करें: