पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Accidental Death

वनरोज से हुई जबरदस्त टक्कर में बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत

✍️ Admin 📅 31 July, 2026 ⏰ 04:57 PM 👁 133 views

इटियाथोक गोंडा। इटियाथोक के बेंदुली गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम वनरोज से मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। 

थाना क्षेत्र के खरगूपुर इमिलिया गांव के रामतेज वर्मा ने बताया कि 7 वर्षीय बेटे कार्तिक को साथ लेकर 28 वर्षीय पत्नी ममता का उपचार कराने गोंडा गया था। वापस लौटते समय इटियाथोक खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव के पास एक वनरोज तेजी से आकर मोटरसाइकिल से टकरा गया। पत्नी ममता सड़क पर गिरकर घायल हो गई। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया है। पिता-पुत्र हादसे में सुरक्षित रहे। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने महिला की दुर्घटना में मौत हुई है। ममता के दो पुत्र लकी (9) कार्तिक (7) हैं।

📤 शेयर करें: