आक्रोशित महिला ने एसपी ऑफिस में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह का प्रयास हड़कंप
गोंडा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता दिखाकर महिला को काबू में कर लिया। इस मामले की जाँच के लिए सीएमओ के यहां महिला की एप्लीकेशन भेजी गई। शहर के आशादेव अस्पताल में मानकपुर निवासी महिला की बच्ची की मौत हो गई थी। तभी से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए महिलादर-दर भटक रही है।