पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Awareness

शाहरुख खान को लेकर जगदगुरू परमहंसदास का विवादित बयान बताया विदेशी जासूस

✍️ Admin 📅 07 January, 2026 ⏰ 10:24 AM 👁 81 views



गोंडा। नंदिनी निकेतन में चल रहे आठ दिवसीय राष्ट्रकथा में आज अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस दास कथा में शामिल हुए और राष्ट्रकथा के आयोजक भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद दिया। 

इसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए बांग्लादेशी खिलाड़ी और अभिनेता शाहरुख खान को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने एक किताब लिखी है पाकिस्तान और पार्टीशन ऑफ़ इंडिया। जिसमें साफ - साफ लिखा है कि मुसलमान कभी राष्ट्रभक्ति नहीं हो सकता, मुस्लिम मुस्लिम से भाईचारा कर लेगा, आप उसके लिए कुछ भी कर लीजिए लेकिन अगर वह सेकुलर राष्ट्र में रह रहा है तो उसका प्रेम केवल मुस्लिम के प्रति ही होगा। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान एक जासूस है जो बांग्लादेश और पाकिस्तान को हिंदुस्तान की खुफिया जानकारी देता है। भारत से पैसा कमा कर बाहर देश में आतंकवादियों को फंडिंग करता है। देश का गद्दार और राष्ट्रद्रोही है। 

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस देश से तनाव चल रहा है उससे जो भाईचारा करता है तो ऐसे लोगों को सीधे गोली मार देना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि हम साधु संतों की अब मजबूरी हो गई है कि हम लोगों को भी राजनीति में आना पड़ेगा। जगतगुरु परमहंस दास ने भारतीय जनता पार्टी को ही अपनी पार्टी बताते हुए कहा कि जीना भी भारतीय जनता पार्टी के साथ और मरना भी भारतीय जनता पार्टी के साथ। 2029 के चुनाव में हम लोग भी आ रहे हैं।

महंत परमहंस दास ने बंगाल में बाबरी मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि अगर ऐसा होता है, तो जो भी ऐसा करेगा वहां पर उसकी कब्र जरूर बनेगी, लेकिन बाबरी मस्जिद नहीं बनेगा।

जेएनयू में एक बार फिर से मोदी और अमित शाह की कब्र खोदने का नारा लगने पर बोलते हुए परमहंस दास ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ जेएनयू में प्रदर्शन किया गया, यह राष्ट्र विरोधी गतिविधि है। जुलूस में जितने भी लोग शामिल थे, वह चाहे छात्र - छात्र ही क्यों न हो इन सभी के ऊपर NSA लगना चाहिए, सरकार को जरा सी भी डील देने की आवश्यकता नहीं है।

हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है उसे पर तपस्वी छावनी के महंत ने कहा कि बाबा बागेश्वर अभी जो चला रहे हैं वहां अर्जी हमने ही लगाई थी और उनको इस फील्ड में हमने ही उतारा है, मेरा प्रतिनिधित्व वही कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर यह कहा कि अगर हिंदू राष्ट्र नहीं बना तो हिंदू जिंदा नहीं बचेगा। जैसे पाकिस्तान में नहीं बचा, बांग्लादेश में जिस तरह जिंदा जलाया जा रहा है, कश्मीर में जिस तरह हिंदू नरसंहार हुआ और इसी तरह पूरे देश में होगा। अगर भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बना और यह मजबूरी है कि अगर भारतीयता को बचाना है, भारतीय संस्कृति को बचाना है, हिंदू बहन बेटियों की इज्जत को बचाना है, निर्देशों को बचाना है तो हिंदू राष्ट्र बनाना होगा। जहां मुसलमान की आबादी ज्यादा होगी वहां हिंदू नहीं बचेगा।

📤 शेयर करें: