पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Beating

जमीनी रंजिश में खूनी संघर्ष पिता एवं पुत्र घायल 4 पर दर्ज हुआ मुकदमा

✍️ Admin 📅 23 July, 2026 ⏰ 08:02 PM 👁 90 views



गोण्डा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत बैरिया मधईपुर गांव में मंगलवार शाम 7 बजे को जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बैरिया गांव निवासी विजय मिश्रा पुत्र राम धीरज मिश्रा का पड़ोसी पक्ष शिव राज मिश्रा से जमीनी विवाद को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गुट बनाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में विजय मिश्रा और उनके पुत्र मोती लाल मिश्रा गंभीर रूप से घायल व बेहोश हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। 
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने 4 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

📤 शेयर करें: