पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Carelessness

हलधरमऊ ब्लाक की दक्षिणी चारदीवारी ढही वॉटर कूलर खराब सामने से चमका

✍️ Admin 📅 11 January, 2026 ⏰ 01:01 PM 👁 290 views

बालपुर गोंडा। हलधरमऊ ब्लाक की दक्षिणी दिशा की चारदीवारी सीएचसी के पीछे पिछले कई सालों से ढही एवं कई जगहों पर खण्ड खण्ड टूटी हुई है। यहां लगा वॉटर कूलर सालभर से खराब है। इससे यहां की शुद्ध पेयजल व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। साथ इसकी खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है। यहां सब मैनेज है वाले फार्मूले के तहत यह ब्लाक पांच साल से चलाया जा रहा है। इससे यहां रहने वाले एवं यहां के कार्यालयों की सुरक्षा चौबीस घंटे खतरे में रहती है। उत्तरी दिशा एवं सामने की चारदीवारी ऊंची कराकर रंग रोगन करके चमका दिया गया है। 

हलधरमऊ विकास खण्ड मुख्यालय की दक्षिणी दिशा की सीएचसी के पास की चारदीवारी पिछले करीब पांच सालों से ढही एवं कई जगहों पर खण्ड खण्ड टूटी हुई है। कमोवेश यही हाल पश्चिमी दिशा की चारदीवारी का भी है। इसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस क्षेत्र पंचायत का पांच साल का कार्य भी पूरा होने वाला है। इस पांच साल के कार्यकाल में जब हलधरमऊ ब्लाक की ढही कई जगहों पर खण्ड खण्ड टूटी चारदीवारी पूरी नहीं बनवाई जा सकी है और आधी ही बन पाई है। इससे इस विकास क्षेत्र में कराए गए अन्य विकास कार्यों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

 उत्तरी दिशा एवं सामने की चारदीवारी ऊंची कराकर निर्माण कराया गया है। इसका रंग रोगन कराकर सामने से चमका दिया गया है। करीब 6 दशक पुराने ब्लाक भवन का सौंदर्यीकरण कराया गया है। यहां पुराने दुर्दशाग्रस्त शौचालय का ध्वस्तीकरण कराकर उसके जगह पर नया बनाने का काम चल रहा है। यहां लगा वॉटर कूलर सालों से खराब है उसको ठीक तक नहीं कराया जा सका है। इससे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी ध्वस्त पड़ी हुई है। इस ब्लाक मुख्यालय पर नया मीटिंग हाल तक नहीं बनवाया जा पाया है। इसको लेकर पिछले कई कार्यकालों से कई ब्लाक प्रमुख दावा करते रहे हैं।

इस तरह से यहां दिए के तले अंधेरा होने की कहावत चरितार्थ हो रही है। नए खण्ड विकास अधिकारी को यहां आए हुए करीब सालभर होने वाले हैं और उन्होंने दावे तो बहुत बड़े बड़े किए लेकिन धरातल पर उसे उतार नहीं पाए हैं। खण्ड विकास अधिकारी देव नायक सिंह से कॉल कर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनकी काल न उठने के चलते सम्पर्क नहीं हो पाया।

📤 शेयर करें: