पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Close

श्रद्धालुओं का सैलाब देखते हुए बन्द किया गया लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग

✍️ Admin 📅 29 January, 2025 ⏰ 08:07 AM 👁 51 views
लखनऊ। महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने के चलते लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। हाइवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दिए गए हैं। दो पहिया वाहन चालकों को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जिले में प्रवेश कर चुके प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं को जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है।
📤 शेयर करें: