पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Dead body

संदिग्धावस्था में युवक का शव मिलने से हड़कंप करनैलगंज निवासी के रूप में हुई पहचान

✍️ Admin 📅 18 May, 2026 ⏰ 08:01 PM 👁 94 views

गोंडा। रामापुर में संदिग्ध परिस्थियों में युवक का शव मिलने से सनसनी, कर्नलगंज निवासी की पहचान, जांच में जुटी पुलिस

गोण्डा। जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र क  रामापुर क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक बाग में युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही कौड़िया बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की पहचान कर्नलगंज कस्बे के कुम्हरगढ़ी मोहल्ला निवासी पटेल गोस्वामी के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई तथा मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोग घटना के जल्द खुलासे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

📤 शेयर करें: