Weather Updates Live: दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट, घूमने जा रहे तो जान लीजिए कहां गिरने वाली है बर्फ
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. शुक्रवार सुबह राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. इसके साथ ही गरज-चमक और तेज हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है. दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाएंशुक्रवार सुबह दिल्ली और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी हुई. कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चलीं. ग्रेटर नोएडा में सुबह करीब 9:15 बजे तक आसमान में अंधेरा छाया रहा. मौसम विभाग का कहना है कि इन बदलावों से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और वायु प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है. नोएडा-गाजियाबाद में दिनभर बारिश का अनुमानदिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में शुक्रवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई. गुरुवार देर शाम से ही आसमान में घने काले बादल छाने लगे थे. सुबह होते-होते कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. तेज रफ्तार हवाओं के कारण ठंड और बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. नोएडा में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूर्वी यूपी में धूप, लेकिन ठंड बढ़ने के आसारजहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी अच्छी धूप देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है. वहां से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी. पिछले कुछ दिनों से कोहरे और ठंड से जो राहत मिली थी, उस पर अब ब्रेक लग सकता है. आज प्रदेश के 18 जिलों में ओलावृष्टि और कुछ जगहों पर आंधी की आशंका जताई गई है. अगले 6 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर के कुछ हिस्सों में मध्यम बर्फबारी की संभावना, कुछ जगहों पर तेज बर्फबारी और कुछ बर्फीले तूफान आने की संभावना जताई गई है. शुक्रवार सुबह हल्की बारिश के बाद गाजियाबाद में भी मौसम बदला नजर आया. यहां बारिश के बाद सर्दी और भी बढ़ गई, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में हल्की-हल्की बारिश होने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रहेगा.
स्रोत: ABP Hindi