पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

सऊदी और तुर्की समेत कई देशों ने सोमालीलैंड का किया था विरोध, अब ट्रंप के बेटे ने दिखाई दिलचस्पी

✍️ Admin 📅 24 January, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 43 views

इमेज स्रोत, Somaliland Presidency / Facebook सोमालीलैंड को हाल ही में इसराइल ने एक स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी थी. इसराइल के इस रुख़ का चीन के अलावा ज़्यादातर इस्लामिक देशों ने विरोध किया था. सोमालीलैंड सोमालिया के भीतर है लेकिन 1991 से यह अलग देश के रूप में ख़ुद को चला रहा है. इसराइल पहला देश है, जिसने स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता दी है. सऊदी, क़तर, तुर्की और पाकिस्तान ने इसराइल के इस फ़ैसले का कड़ा विरोध किया था. लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने सोमालीलैंड में दिलचस्पी दिखाई है. सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्दुररहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे बेटे और बिज़नेसमैन एरिक ट्रंप से मुलाक़ात की है. उन्होंने इसराइल के राष्ट्रपति आइज़ैक हरज़ोग से भी मुलाक़ात की है. ये अलग-अलग बैठकें स्विट्ज़रलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम के दौरान हुईं. सोमालिया से अलग हुआ यह क्षेत्र देश के तौर पर अंतरराष्ट्रीय मान्यता पाने और विदेशी निवेश को क्षेत्र में लाने की कोशिशें लगातार कर रहा है. अब्दुल्लाही ने हरज़ोग के साथ हुई बैठक के बारे में एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "हमारी बातचीत का फ़ोकस सोमालीलैंड और इसराइल के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने और आगे बढ़ाने पर रहा." पिछले महीने, सोमालीलैंड को मान्यता देने वाला इसराइल पहला देश बना. सोमालिया से स्वतंत्रता की घोषणा के 35 साल बाद यह क़दम उठाया गया. अब्दुल्लाही के सलाहकार अब्दुररहमान बेल ने बीबीसी को बताया कि एरिक ट्रंप ने "सोमालीलैंड और वहां मौजूद अवसरों में रुचि दिखाई". बेल ने कहा, "जिन मुद्दों पर हमने चर्चा की, उनमें पशु और कृषि क्षेत्र में वैश्विक निवेशक शामिल थे, जिससे कि हम इन क्षेत्रों का औद्योगीकरण कर सकें और दुनिया के दूसरे हिस्सों में निर्यात कर सकें." यह क्षेत्र मुख्य तौर पर पशुओं को निर्यात करता है, जो कि मुख्य तौर पर सऊदी अरब जाता है. एरिक ट्रंप के पास अमेरिकी सरकार में कोई आधिकारिक पद नहीं है, लेकिन वह ट्रंप ऑर्गनाइज़ेशन में एक उच्च पद पर हैं. यही ऑर्गनाइज़ेशन ट्रंप के परिवार के कारोबार को संभालता है. इमेज स्रोत, Akmen/EPA/Bloomberg via Getty ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अफ़ग़ानिस्तान में नेटो सेना को लेकर दिए उनके बयान पर माफ़ी की मांग की है. ट्रंप ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में दावा किया कि नेटो के सहयोगी देश अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के मोर्चे से "थोड़ा पीछे" रहे. स्टार्मर ने ट्रंप के बयान को "अपमानजनक और बेहद शर्मनाक" बताया है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से माफ़ी मांगने की अपील की. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं अफ़ग़ानिस्तान में जान गंवाने वाले सैनिकों के साहस, बहादुरी और अपने देश के लिए दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलूंगा. ऐसे भी कई लोग थे जो घायल हुए और उन्हें ऐसी चोटें आईं, जिससे उनकी ज़िंदगी बदल गई." उन्होंने कहा, "मैं राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों को अपमानजनक और सच कहें तो बेहद शर्मनाक मानता हूं. इससे मारे गए या घायल हुए लोगों के प्रियजनों को गहरी ठेस पहुंची है और वास्तव में पूरे देश में इसका असर हुआ है." स्टार्मर ने कहा कि अगर उन्होंने "इस तरह से ग़लत बयान दिया होता" तो वह "निश्चित तौर पर माफ़ी मांगते." संबंधित ख़बर: नेटो को लेकर ट्रंप के इस दावे पर ब्रिटेन के नेताओं ने जताई नाराज़गी इमेज स्रोत, Dibyangshu SARKAR / AFP via Getty भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूज़ीलैंड को सात विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ पाँच टी20 मैचों की इस सिरीज़ में भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है. न्यूज़ीलैंड की ओर से दिए गए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज़ 15.2 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं थी. शुरुआती दो झटकों के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की जोड़ी ने पारी को संभाला. 32 गेंदों पर 76 रन की बेहतरीन पारी खेलने वाले ईशान किशन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया है. इस पारी में ईशान किशन ने 11 चौके और चार छक्के जड़े. उनके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 37 गेंदों पर 82 रन की तेज़ तर्रार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए. अंत में शिवम दुबे ने भी तेज़ी से 18 गेंदों पर 36 रन जोड़े. रायपुर में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी. पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए. मेहमान टीम की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर से सबसे अधिक 47 रन बनाए. उनके अलावा रचिन रवींद्र ने 44 रन की पारी खेली. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - क्या ट्रंप के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े की कोशिश का फ़ायदा चीन और रूस को होगा? - मध्य प्रदेश में सरपंच हाथ जोड़कर मना करती रहीं, 'एसडीएम के आदेश पर चलता रहा बुलडोज़र' - ग्राउंड रिपोर्ट - डोनाल्ड ट्रंप और मार्क कार्नी एक-दूसरे से इतने ख़फ़ा क्यों, दोनों की तकरार का क्या है इतिहास? - 'जंग पर बनी अच्छी फ़िल्म एंटी वॉर फ़िल्म होती है': बॉर्डर, इक्कीस और युद्ध पर सिनेमा की बहस

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: