पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

एपस्टीन फाइल्स के साथ जोड़ा गया दलाई लामा का नाम, बचाव में उतरे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, जानें क्या कहा?

✍️ Admin 📅 09 February, 2026 ⏰ 07:26 AM 👁 76 views

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार (8 फरवरी, 2026) को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का नाम विवादित एपस्टीन फाइल्स के साथ जोड़े जाने के बाद उनका बचाव किया है. रिजिजू ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पवित्र आध्यात्मिक संस्थाओं को ऐसे किसी भी मामले में नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

किरेन रिजिजू ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘पवित्र पूजनीय दलाई लामा को एपस्टीन फाइल्स या किसी भी अन्य विवाद से लापरवाही के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. जिसका उद्देश्य उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का हो. हमें ऐसी गलत लाइफस्टाइल, कैजुअल रिलेशनशिप कल्चर और अपरंपरागत संबंधों का शिकार नहीं बनना चाहिए.’

The revered institution of "The Dalai Lama" should not be casually linked with the “Epstein Files” or any other issues, with the motive of damaging the sacred institution.
We shouldn't become the casualties of immoral-lifestyle, hookup-culture and unconventional-relationships. https://t.co/7Bce0RkHPa

— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 8, 2026

दलाई लामा के ऑफिस ने दावों को सिरे से किया खारिज

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की यह प्रतिक्रिया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के कार्यालय की ओर से रविवार (8 फरवरी, 2026) को जारी किए गए आधिकारिक बयान के बाद सामने आई है, जिसमें दलाई लामा के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ जुड़ाव के दावे किए गए थे. हालांकि, दलाई लामा के ऑफिस ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसे दावों का कोई आधार नहीं है.

दलाई लामा के ऑफिस ने X पर किए पोस्ट में कहा, ‘हाल ही में एपस्टीन फाइल्स से संबंधित कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दलाई लामा को जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. हम साफ तौर पर इस बात की पुष्टि करते हैं कि दलाई लामा की जेफ्री एपस्टीन से कभी मुलाकात नहीं हुई है और न ही उन्होंने कभी अपनी ओर से किसी को उनसे मिलने या किसी भी तरह की बात करने के लिए भेजा है.’

DOJ ने सार्वजनिक किए 30 लाख नए दस्तावेज

दलाई लामा को लेकर यह दावा अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) की ओर से एपस्टीन फाइल्स से जुड़े 30 लाख दस्तावेजों को सार्वजनिक किए जाने के बाद सामने आया है. DOJ की ओर से जारी किए गए नए दस्तावेजों में दुनिया के कई देशों के राजनीतिक, व्यावसायिक और कई हाई-प्रोफाइल लोगों को जिक्र किया गया है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: