पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Exclusive: खरगे-राहुल गांधी ने बुलाई 8 राज्यों की बड़ी बैठक, मनरेगा और US के साथ ट्रेड डील पर बनेगी रणनीति

✍️ Admin 📅 08 February, 2026 ⏰ 09:01 PM 👁 67 views

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और मौजूदा राजनीतिक मुद्दों पर रणनीति तय करने के लिए 8 राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, विधायक दल के नेताओं और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की अहम बैठक बुलाई है. ये बैठक 10 फरवरी को सुबह 10 बजे कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन में आयोजित होगी. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल रहेंगे बैठक में मौजूद इस महत्वपूर्ण बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद रहेंगे. बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडु से जुड़े संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. इन मुद्दों पर की जाएगी बैठक, फोकस संगठन सृजन अभियान पर रहेगा जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य फोकस संगठन सृजन अभियान को तेज करने पर रहेगा. इसके साथ ही मनरेगा से जुड़े मुद्दों और भारत-अमेरिका के संभावित व्यापारिक समझौते से किसानों को होने वाले नुकसान पर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा. इस बैठक में भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील से किसानों को होने नुकसान जन जन तक कैसे पहुंचा जाए. इस मुद्दे पर मुकम्मल तौर पर रणनीति बनाई जाएगी. पार्टी नेतृत्व कर सकता है इन मुद्दों पर रणनीति तय पार्टी नेतृत्व इन मुद्दों पर अपनी आगे की राजनीतिक रणनीति तय कर सकता है. ये बैठक कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और राज्यों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. एबीपी न्यूज से जुड़े मोहित राज दुबे एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो देश की राजनीति, संसद और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकॉम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी डिप्लोमा किया है. इसके बाद दिल्ली के Aurobindo Institute of Mass Communication से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा तथा Guru Jambheshwar University से एमए इन मास कम्युनिकेशन पूरा किया है. वे प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वे राजनीति से लेकर संसद की रिपोर्टिंग करते हैं. उनके व्यापक रिपोर्टिंग अनुभव में शामिल है: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2007, 2013, 2017, 2022), लोकसभा चुनाव (2009, 2014, 2019, 2024), देश के कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की जमीनी कवरेज, 2013 उत्तराखंड बाढ़ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात से दिल्ली आगमन की कवरेज और कोविड-19 महामारी के दौरान लगातार रिपोर्टिंग. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा की विस्तृत कवरेज भी किया है. उनकी पत्रकारिता का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, 2024 के चुनाव नतीजों के बाद 10 जनवरी को राहुल गांधी का एकमात्र इंटरव्यू लेना.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: