पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

बांग्लादेश चुनाव: बीएनपी ने अब तक कितनी सीटें जीतीं?

✍️ Admin 📅 13 February, 2026 ⏰ 09:03 AM 👁 54 views

इमेज स्रोत, MD Abu Sufian Jewel/NurPhoto via Getty बांग्लादेश में मतगणना जारी है. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बहुमत की ओर बढ़ रही है. स्थानीय मीडिया में अनुमान लगाया जा रहा है कि बीएनपी दो-तिहाई संसदीय सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, बीएनपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अब तक 109 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, अन्य के खाते में अब तक पांच सीटें आई हैं. बांग्लादेश में सरकार बनाने के लिए 151 सीटें चाहिए. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बांग्लादेश में सरकार बनाने की ओर है. रुझानों में बीएनपी को भारी बढ़त मिलती दिख रही है. इस बीच बीबीसी से ख़ास बातचीत में बीएनपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वह लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी की "पूरी गारंटी" देगी. गुरुवार रात हुई इस बातचीत के दौरान बीएनपी के प्रमुख प्रवक्ता महदी अमीन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि हम बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे." पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग को इस चुनाव से बाहर रखा गया. बीबीसी ने बीएनपी प्रवक्ता से अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के बीच चुनाव की विश्वसनीयता से जुड़ा सवाल किया. इस पर अमीन ने कहा, "चुने जाने के बाद हम फिर लोगों के पास जाएंगे और वही करेंगे जो लोग चाहते हैं. लेकिन फ़िलहाल यह बिल्कुल साफ़ है कि लोगों ने ऐसी किसी भी राजनीतिक पार्टी का समर्थन न करने का फ़ैसला किया है जिसने अपना राजनीतिक चरित्र खो दिया और एक ऐसा औज़ार बन गई जो गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए ज़िम्मेदार रही." अवामी लीग ने इन आरोपों को खारिज किया है और चुनाव की वैधता पर सवाल उठाया है. महदी अमीन ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और आज़ादी की रक्षा की जाएगी. बीएनपी का पिछला कार्यकाल हिंसा, भ्रष्टाचार के आरोपों और मानवाधिकार उल्लंघनों से जुड़ा रहा था. इमेज स्रोत, Betsy Joles/Bloomberg via Getty पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान के वकीलों ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी. वकीलों का कहना है कि इमरान ख़ान की दाईं आंख में देखने की क्षमता केवल 15 प्रतिशत बची है. जेल में बंद इमरान ख़ान के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद उनके बेटे कासिम ख़ान की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया कि यह 'लापरवाही और जानबूझकर जेल में उचित इलाज न देने का नतीजा' है. कासिम ख़ान ने एक्स पर लिखा, "इसकी ज़िम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार, सेना प्रमुख और इस क्रूरता को संभव बनाने वाले लोगों पर है." उन्होंने दावा किया कि उन्हें और उनके भाई को उनके पिता से मिलने के लिए वीज़ा नहीं दिया जा रहा है. कासिम ख़ान लंदन में रहते हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है. इमरान ख़ान के वकीलों ने कहा है कि ख़ान को तीन से चार महीने पहले धुंधला दिखाई देना शुरू हुआ था. जेल अधीक्षक को बताने के बावजूद, उन्हें केवल आई ड्राप्स दिए गए और इसके अलावा कोई क़दम नहीं उठाया गया. इमेज स्रोत, Syed Mahamudur Rahman/NurPhoto via Getty बांग्लादेश में मतगणना जारी है और रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) आगे चल रही है जबकि जमात-ए-इस्लामी दूसरे नंबर पर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, बीएनपी क़रीब दो-तिहाई सीटें जीत सकती है. बीएनपी, पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया की पार्टी है. उनके निधन के बाद उनके बेटे तारिक़ रहमान इसके मुख्य नेता के तौर पर देखे जा रहे हैं. मतगणना के बीच पार्टियों ने वोट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. 2024 में शेख़ हसीना को सत्ता से हटाने वाले युवा आंदोलन का प्रतिनिधित्व करने वाली नेशनल सिटीजन्स पार्टी (एनसीपी) ने आरोप लगाया है कि नतीजों में हेरफेर किया गया है. एनसीपी ने दोबारा मतगणना की मांग की है. कम से कम दो अन्य पार्टियों के उम्मीदवार भी इसी तरह के आरोपों के साथ चुनाव आयोग पहुंचे हैं. बीएनपी ने जमात-ए-इस्लामी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फ़रवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था. यह मतदान शाम 04:30 बजे तक चला. इसके बाद से मतगणना जारी है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद इस बार मुख्य मुक़ाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया, किशन-हार्दिक के बाद वरुण ने गेंदबाजी में किया कमाल - एपस्टीन की सहयोगी गिलेन मैक्सवेल कैसे अर्श से फ़र्श पर पहुंची - राहुल गांधी के ख़िलाफ़ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी भाजपा, प्रियंका गांधी क्या बोलीं - पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने अमेरिका के बारे में कहा, 'टॉयलेट पेपर की तरह हमें छोड़ गए' - 'मेरे पिता ने मेरे पति को मारा और मुझे ज़िंदा लाश बनाकर छोड़ दिया'

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: