पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

टी20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 12 टीमों की जगह पक्की, बांग्लादेश का क्या हुआ?

✍️ Admin 📅 19 February, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 46 views

इमेज स्रोत, Kazi Salahuddin Razu/NurPhoto via Getty भारत और श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज की टीमें तय होने के बाद आईसीसी ने अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई करने वाली टीमों का एलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप 2028 में जगह पक्की करने वाली टीमों की सूची में बांग्लादेश भी शामिल है. यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में खेला जाएगा. आईसीसी के मुताबिक़, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज पार करने यानी सुपर आठ में जगह बनाने वाली टीमें सीधे तौर पर अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफ़ाई कर गई हैं. इनमें भारत, वेस्ट इंडीज़, दक्षिण अफ़्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूज़ीलैंड, ज़िम्बॉब्वे और पाकिस्तान का नाम शामिल है. अगले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के हाथों है, ऐसे में इन दोनों टीमों को पहले से ही टूर्नामेंट में सीधी एंट्री मिली हुई थी. बाकी बची हुई तीन जगहें टी20 रैंकिंग में शीर्ष क्रम की अगली तीन टीमों को मिलेंगी. आईसीसी के मुताबिक़, टी20 वर्ल्ड कप के बाद 9 मार्च को टी20 रैंकिंग जारी की जाएगी. इसके मुताबिक़ अगली तीन टीमों का एलान होगा. हालांकि, आईसीसी ने यह भी बताया कि मौजूदा रैंकिंग को प्रभावित करने के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबला निर्धारित नहीं है. ऐसे में ये तीन स्पॉट बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को मिलने तय हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2028 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. बाक़ी की आठ टीमों का एलान रीजनल क्वालिफ़िकेशन के ज़रिए होगा. इमेज स्रोत, Harun Ozalp/Anadolu via Get पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ 18 से 20 फ़रवरी तक अमेरिकी दौरे पर रहेंगे. उनके साथ उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार, मंत्रियों और अधिकारियों का दल भी अमेरिका गया हुआ है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक़, शहबाज़ शरीफ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आमंत्रण पर 'बोर्ड ऑफ़ पीस' की पहली बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका गए हैं. यह बैठक गुरुवार, 19 फ़रवरी को होनी है. इसके अलावा शहबाज़ शरीफ़ अमेरिका की सीनियर लीडरशिप से भी मुलाक़ात करेंगे. इन बैठकों में पाकिस्तान-अमेरिका द्विपक्षीय मामलों और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान ने बुधवार को पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया. उनका भाषण बांग्लादेश के सरकारी टेलीविज़न चैनल बीटीवी और बांग्लादेश बेतार पर रात 9:45 बजे से सीधा प्रसारित किया गया. बीबीसी बांग्ला सेवा के मुताबिक़, तारिक़ रहमान ने व्यापारियों को संदेश दिया कि वे रमज़ान के दौरान आम लोगों के लिए वस्तुओं की कीमतें उचित रखें. इसके साथ ही उन्होंने देश में क़ानून-व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण पर भी ज़ोर दिया. उन्होंने कहा, "नई सरकार ने एक अस्थिर अर्थव्यवस्था, कमज़ोर शासन व्यवस्था और फासीवादी युग के भ्रष्टाचार और कुशासन से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था के बीच अपना सफर शुरू किया है. हमारी सरकार की मुख्य प्राथमिकता क़ानून व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार पर कड़ा नियंत्रण कर लोगों के मन में शांति और सुरक्षा का भाव बहाल करना है." तारिक़ रहमान ने बांग्लादेश में सभी गिरोहों को ख़त्म करने पर भी ज़ोर दिया. उन्होंने कहा, "हमने देश, सरकार और जनता के अधिकारों को स्थापित करने की प्रतिबद्धता के साथ देश चलाने की ज़िम्मेदारी ली है." तारिक़ रहमान ने कहा, "बीएनपी सरकार सभी क्षेत्रों में अराजकता और अनियमितताओं के सभी गिरोहों को ख़त्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित है." बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने दिखाया स्पिन का कमाल - 10वीं में दो मौक़े और 12वीं की कॉपियां डिजिटल चेक: इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं क्यों हैं अलग - किन-किन देशों से उनके इलाक़े ख़रीदकर अमेरिका बना इतना विशाल - रोबो डॉग के बाद अब सॉकर ड्रोन पर विवाद, चर्चा में रहने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी की शुरुआत कब और कैसे हुई? - पाकिस्तान: भारत का राष्ट्रगान गाने वाले चार छात्रों को यूनिवर्सिटी से निकाला गया

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: