पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केंद्र सरकार ने करवाई गांवों के विकास में AI की एंट्री, PMAY-G में अब AI लगाएगा फर्जीवाड़े पर लगाम

✍️ Admin 📅 20 February, 2026 ⏰ 11:00 PM 👁 60 views

भारत सरकार अब ग्रामीण इलाकों में योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर रही है. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में अब कागजी सर्वे की जगह डिजिटल सर्वे हो रहा है. पहले ऐप के जरिये घर की फोटो ली जाती है, जिसमें जगह और समय की जानकारी भी जुड़ी होती है. तस्वीरों को कैसे AI सिस्टम चेक करता है? इन तस्वीरों को AI सिस्टम चेक करता है ताकि पता चल सके कि दावा सही है या फर्जी. इससे गलत तरीके से योजना का फायदा लेने वालों पर रोक लग रही है. सरकार का कहना है कि इस सिस्टम में फेस ऑथेंटिकेशन और आई-ब्लिंक डिटेक्शन जैसे फीचर जोड़े गए हैं ताकि यह पक्का हो सके कि योजना का लाभ सही व्यक्ति को ही मिल रहा है.  ग्राम पंचायत के कामकाज में अपग्रेड की जाएगी नई तकनीक इस डिजिटल जांच से न सिर्फ फर्जीवाड़ा कम हुआ है बल्कि लाभार्थियों की पहचान की प्रक्रिया भी पहले से तेज और पारदर्शी हुई है. अब यह ट्रैक करना आसान हो गया है कि पैसा और मदद सही लोगों तक पहुंच रही है या नहीं. AI का इस्तेमाल सिर्फ घर बनाने की योजना तक सीमित नहीं है. अब ग्राम पंचायतों के कामकाज में भी तकनीक लाई जा रही है. वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: