पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

अमेरिकी विशेष दूत विटकॉफ़ को ईरान के विदेश मंत्री अराग़ची ने दिया यह जवाब

✍️ Admin 📅 23 February, 2026 ⏰ 09:02 AM 👁 54 views

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने मध्य-पूर्व मामलों के अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है. विटकॉफ़ ने फ़ॉक्स न्यूज़ से शनिवार को कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यह सवाल कर रहे हैं कि मध्य-पूर्व में अमेरिका की सैन्य तैनाती बढ़ने के बावजूद ईरान ने अब तक "आत्मसमर्पण" क्यों नहीं किया. विटकॉफ़ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने उस बयान के बाद ईरान के रुख़ को लेकर "जिज्ञासु" थे, जिसमें उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं होने पर सीमित सैन्य कार्रवाई की बात कही थी. अमेरिकी दूत के इस बयान पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "आप जानना चाहते हैं कि हम आत्मसमर्पण क्यों नहीं करते? क्योंकि हम ईरानी हैं." अमेरिका मध्य-पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है. उसने अपने दो बड़े युद्धपोतों के नेतृत्व वाले विशाल नौसैनिक बेड़े तैनात किए हैं. इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर बातचीत भी जारी है. इमेज स्रोत, Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पहली बार हार का सामना करना पड़ा. सुपर-8 के मुक़ाबले में उसे दक्षिण अफ़्रीका से करारी हार मिली है. इस हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उनकी टीम मज़बूती से वापसी करेगी. आईसीसी के मुताबिक़, मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि टूर्नामेंट के बाक़ी के मैचों में भारत को क्या बेहतर करना होगा, तो सूर्यकुमार ने जवाब दिया, "अच्छी बल्लेबाज़ी करें, अच्छी गेंदबाज़ी करें और अच्छी फील्डिंग करें. बस इतना ही." उन्होंने कहा, "हम चीज़ों को सरल रखने की कोशिश करेंगे. उसी तरह का क्रिकेट खेलेंगे जैसा हम खेलना चाहते हैं और मुझे लगता है कि हम मज़बूती से वापसी करेंगे." 188 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले में अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. शुरुआत में ही टीम के लड़खड़ाने और फिर मैच हार जाने पर सूर्यकुमार यादव ने अफ़सोस जताया. उन्होंने कहा, "कभी-कभी आपको सोचना होता है कि अगर आप 180-185 रन का पीछा कर रहे हैं तो आप पावरप्ले में मैच नहीं जीत सकते, लेकिन पावरप्ले में मैच हार सकते हैं." भारतीय कप्तान ने कहा, "हमने पावरप्ले में बहुत ज़्यादा विकेट गंवा दिए. फिर हम छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बना पाए, जैसा हम 180-185 रन का पीछा करते समय करना चाहते थे." उन्होंने कहा, "लेकिन यह खेल का हिस्सा है. हमने इससे सीखा है, हम बैठकर समीक्षा करेंगे और फिर मज़बूती से वापसी करेंगे." इमेज स्रोत, Ajay Aggarwal/Hindustan Times via Getty इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसराइल दौरे पर आ रहे हैं. नेतन्याहू ने रविवार को कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में यह घोषणा की. साथ ही उन्होंने इस दौरे के 'ऐतिहासिक महत्व' पर बात की. इस दौरे को लेकर इसराइली प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "इसराइल और भारत के बीच संबंधों का आधार विश्व के दो नेताओं के बीच मज़बूत गठबंधन है. हम इनोवेशन, सिक्योरिटी और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में साझेदार हैं." उन्होंने कहा, "हम साथ मिलकर ऐसे देशों का गठबंधन बना रहे हैं जो स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं. एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है." नेतन्याहू ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, यरूशलम में आपसे मुलाक़ात का इंतज़ार है!" बिन्यामिन नेतन्याहू के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारत-इसराइल संबंधों पर नेतन्याहू के शब्दों का समर्थन किया. पीएम मोदी ने कहा, "भारत इसराइल के साथ मज़बूत और स्थायी दोस्ती को बहुत महत्व देता है. यह दोस्ती आपसी भरोसे, इनोवेशन और शांति और प्रगति की साझा आकांक्षा पर आधारित है." पीएम मोदी ने पुष्टि की कि वह जल्द ही इसराइल दौरे पर जाने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर इस दौरे के समय या तारीख़ का ज़िक्र नहीं किया. भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी अब तक प्रधानमंत्री मोदी के इसराइल दौरे को लेकर जानकारी नहीं दी है. भारत ने अफ़ग़ानिस्तान में हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी किया है. बयान में कहा गया, "भारत अफ़ग़ान क्षेत्र में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है. इसकी वजह से पवित्र रमज़ान के महीने के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित आम नागरिकों की जान गई है." भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, "यह पाकिस्तान की अपनी आंतरिक नाकामियों का दोष दूसरों पर डालने की एक और कोशिश है. भारत अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति अपना समर्थन दोहराता है." पाकिस्तान ने शनिवार को दावा किया था कि उसने अफ़ग़ान सीमा क्षेत्र में 'सात आतंकवादी शिविरों' को निशाना बनाया है. अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय ने इन हमलों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह 'उचित समय पर' इसका जवाब देगा. संबंधित कहानी: अफ़ग़ानिस्तान पर हवाई हमलों के बाद तालिबान ने पाकिस्तान को दी चेतावनी बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - टी20 वर्ल्ड कप: सुपर-8 के मुक़ाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया - दक्षिण अफ़्रीका से हार ने क्या भारत की सेमीफ़ाइनल की राह मुश्किल कर दी है - बांग्लादेश में अचानक शेख़ हसीना की पार्टी के दफ़्तरों को खोलने का सिलसिला क्यों शुरू हुआ? - शीर्ष माओवादी नेता देवजी के सरेंडर की ख़बरों पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने क्या बताया - ट्रंप के टैरिफ़ पर कोर्ट की रोक, लेकिन अलग-अलग तरीकों से ये ऐसे रहेंगे लागू

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: