पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'ईरान पर मौत, आग और कहर बरसेगा', ट्रंप ने तेल सप्लाई के रास्ते को लेकर दी ये चेतावनी

✍️ Admin 📅 10 March, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 42 views

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और चेतावनी दी है कि अगर उसने होर्मुज़ स्ट्रेट में तेल की आवाजाही को बाधित किया तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किए अपने पोस्ट में कहा, "अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में तेल का परिवहन रोकने के लिए कुछ भी करता है, तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों के मुक़ाबले 20 गुना ज़्यादा ताकतवर हमला करेगा." दुनिया के कुल तेल का लगभग 20 फ़ीसदी हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुज़रता है. मौजूदा युद्ध के कारण यहां समुद्री रास्ते से आवाजाही काफ़ी कम हो गई है और दुनियाभर में तेल क़ीमतों में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई है. ट्रंप ने कहा, "इसके अलावा, हम ईरान के उन लक्ष्यों को निशाना बनाएंगे जिन्हें आसानी से तबाह किया जा सकता है. इससे ईरान का दोबारा एक देश के रूप में खड़े होना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. उन पर मौत, आग और कहर बरसेगा. लेकिन मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ऐसा न हो." मशहूर इतिहासकार केएन पणिक्कर का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इतिहासकार और शिक्षाविद केएन पणिक्कर का सोमवार को उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पीटीआई ने पणिक्कर के परिवार के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है. इतिहास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शख़्सियत माने जाने वाले पणिक्कर अपने मार्क्सवादी दृष्टिकोण से इतिहास लेखन के लिए व्यापक रूप से जाने जाते थे. केएन पणिक्कर के निधन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम पार्टी के संस्थापक कमल हासन ने भी शोक जताया है. कमल हासन ने फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत के सबसे सम्मानित इतिहासकारों और सार्वजनिक बुद्धिजीवियों में से एक प्रोफ़ेसर केएन पणिक्कर के निधन से गहरा दुख हुआ है. आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रतिष्ठित विद्वान के रूप में उन्होंने अपने कठोर अकादमिक काम को धर्मनिरपेक्षता और ऐतिहासिक सत्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता के साथ आजीवन जोड़े रखा." "उनका निधन एक युग के अंत जैसा है." राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फ़ेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, "उन्होंने साहस और तर्क के साथ धर्मनिरपेक्षता और हमारे अतीत के ईमानदार अध्ययन का बचाव किया." सरकार ने तेल रिफ़ाइनरियों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने और अतिरिक्त उत्पादन को घरेलू इस्तेमाल के लिए देने का आदेश जारी किया है. इसे लेकर सरकार का कहना है कि यह क़दम मौजूदा भू-राजनीतिक हालात के कारण ईंधन आपूर्ति में आई बाधाओं और एलपीजी की कमी को देखते हुए उठाया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में मिनिस्ट्री ऑफ़ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस ने कहा कि सरकार ने घरों में एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है. इसके साथ ही जमाखोरी और कालाबाज़ारी रोकने के लिए 25 दिन का इंटर-बुकिंग पीरियड लागू किया गया है. जारी बयान में मंत्रालय ने कहा कि इंपोर्टेड एलपीजी से होने वाली गैर-घरेलू आपूर्ति में अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे ज़रूरी क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. मंत्रालय ने कहा कि कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए जो गैस बाहर से आ रही है, उसे सबसे पहले उन जगहों पर भेजा जा रहा है जहाँ उसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत है, जैसे कि अस्पताल और शिक्षण संस्थान. मंत्रालय के मुताबिक़ अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में एलपीजी सप्लाई से जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है. यह समिति रेस्तरां, होटल और अन्य उद्योगों की ओर से आने वाले अनुरोधों पर फै़सला करेगी. ईरान में युद्ध ख़त्म करने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी सेना का अभियान जल्द ख़त्म हो सकता है, लेकिन यह इस हफ्त़े ख़त्म नहीं होगा. ट्रंप ने कहा, "ईरान के पास जो कुछ था वह लगभग ख़त्म हो चुका है, यहां तक कि उनकी लीडरशिप भी." उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के नए नेता के तौर पर जिस नाम की चर्चा हो रही है, उससे ज़्यादातर लोग परिचित भी नहीं हैं. गौरतलब है कि ईरान में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के बेटे मोजतबा ख़ामेनेई नए सुप्रीम लीडर चुने गए हैं. उनके चुनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ख़ुश नहीं हैं. वहीं ट्रंप ने यह भी बताया कि उनकी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फ़ोन पर बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि इस बातचीत में यूक्रेन में चल रहे युद्ध पर भी चर्चा हुई. ट्रंप ने कहा, "यूक्रेन का युद्ध एक ऐसा संघर्ष है जो ख़त्म होता नहीं दिख रहा. राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के बीच गहरी दुश्मनी है और वे किसी समझौते पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. लेकिन मुझे लगता है कि उस मुद्दे पर बातचीत सकारात्मक रही." उन्होंने कहा कि बातचीत में मध्य पूर्व की स्थिति पर भी चर्चा हुई और पुतिन ने कहा कि वह मदद करना चाहते हैं. ट्रंप के मुताबिक़ उन्होंने पुतिन से कहा, "अगर आप यूक्रेन का युद्ध ख़त्म कराने में मदद करें तो वह ज़्यादा मददगार होगा." रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनने पर बधाई दी है. रूसी राष्ट्रपति ने कहा था, "तेहरान के लिए रूस अपना अटूट समर्थन और ईरानी दोस्तों के साथ एकजुटता को दोहराता है. वादा करते हैं कि हम एक भरोसेमंद साथी बने रहेंगे." अमेरिका और इसराइल ने पिछले महीने के आख़िर में ईरान पर हमला किया था, जिसके बाद से मध्य पूर्व के देशों में तनाव बना हुआ है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता इफ़्तेख़ार अली अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - 'मैंने ज़्यादा सोचना छोड़ दिया है': दो साल के 'वनवास' पर ईशान किशन ने ऐसा क्यों कहा? - पत्रकार की हत्या का वो क्या मामला था जिसमें उम्रक़ैद की सज़ा से बरी हुए गुरमीत राम रहीम - ईरानी जहाज़ को शरण देने पर संसद में बोले जयशंकर, लेकिन 'डेना' पर कुछ नहीं कहा - भारत में इसराइली पर्यटकों की पसंदीदा जगहों पर किस बात की बेचैनी?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: