पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

✍️ Admin 📅 12 March, 2026 ⏰ 10:41 PM 👁 44 views

केरलम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. AAP चीफ अरविंद केजरीवाल पूरी पार्टी केरलम में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. केरलम निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद पार्टी अब राज्य की सत्ता में अपनी भूमिका निभाने के लिए जोरों शोरों से लगी हुई है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इससे पहले कहा था कि केरलम में होने वाले विधानसभा चुनाव डेमोक्रेटिक तरीकों के लिए एक बेंचमार्क सेट करेंगे. उन्होंने राज्य की इलेक्शन मशीनरी की तैयारियों और पॉलिटिकल पार्टियों के सहयोग पर भरोसा जताया.  

The Aam Aadmi Party hereby announces the first list of candidates for the upcoming Assembly Election in the state of Keralam (Kerala) pic.twitter.com/0VoDz1D5gM

— AAP (@AamAadmiParty) March 12, 2026

AAP उम्मीदवारों की लिस्ट

डॉ. सेलीन फिलिप (महिला, सामान्य) - कोट्टायम विधानसभा क्षेत्र
डॉ. अल्फोंसा मैथ्यू (महिला, सामान्य) - कोझिकोड नॉर्थ  
प्रकृति एन वी (अन्य, आरक्षित - ST) - सुल्तान बथेरी
एडव बेसिल जॉन (पुरुष, सामान्य) - थोडुपुझा  
विनु के (पुरुष, सामान्य) - नेमम (तिरुवनंतपुरम जिला)
डॉ. शाजु के वाई (कवुंगल) (पुरुष, सामान्य) - इरिंजालाकुडा (त्रिशूर )  
जिथिन सदानंदन (सामान्य) - वडक्कनचेरी (त्रिशूर)  
पौली फ्रांसिस गुरुवायूर (पुरुष, सामान्य) - गुरुवायूर (त्रिशूर)
जयकृष्णन पी एन - पुडुक्काड (त्रिशूर)
विल्सन कल्लेन- चालाकुडी (त्रिशूर)
डॉ. के.एम. फ्रांसिस रॉय (पुरुष, सामान्य) - कोडुंगलल्लूर (त्रिशूर)
रफीक सीए (पुरुष, सामान्य) - कलपेट्टा (वायनाड)
मुस्तफा पीके (सामान्य) - कोयलंडी (कोझिकोड)
एडव. पीपीए सेजीर (पुरुष, सामान्य) - मंजेरी (मलप्पुरम)
अबूबकर के.पी. (पुरुष, सामान्य) - मलप्पुरम (मलप्पुरम)
अब्दुल अजीज कदलुंडी (पुरुष, सामान्य) - वल्लिक्कुन्नु (मलप्पुरम)
उदयन सुकुमारन (पुरुष, सामान्य) - पलक्कड़
हकीकीहाथ हमीद (पुरुष, सामान्य) - अलुवा (एर्नाकुलम)
शम्सु टी.के. - कलामास्सेरी (एर्नाकुलम)
जोसे जॉर्ज (पुरुष, सामान्य) - थ्रिप्पुनिथुरा (एर्नाकुलम)
मामाचन डी - कोट्टारक्कारा (कोल्लम)
मनोज एस.पी. - कोवलम (तिरुवनंतपुरम)  
केरल चुनाव के लिए चुनाव आयोग की खास तैयारी

चुनाव आयोग ने बताया कि राज्य में मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 100 फीसदी वेबकास्टिंग की जाएगी. वोटर्स की भागीदारी बढ़ाने के लिए 85 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए स्पेशल व्यवस्था की गई है. वे घर से वोटिंग कर सकेंगे.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: