पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज

✍️ Admin 📅 28 March, 2026 ⏰ 04:02 PM 👁 54 views

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य में राजनीतिक हलचल काफी तेज हो गई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार (28 मार्च, 2026) को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए तीखे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड का पॉलिटिक्स खेला है. कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी वो अपने सिर पर पट्टी बांध लेती हैं, कभी बीमार हो जाती हैं और कभी चुनाव आयोग के आगे बेचारा बनकर चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स को बहुत अच्छे से समझ चुकी है. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को गाली देना यह बंगाल की संस्कृति को शोभा नहीं देता है.

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार के 15 सालों के शासनकाल का एक चार्जशीट जारी किया, जिसमें उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर ममता सरकार की कड़ी आलोचना की.

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया, उन्होंने कहा- "ममता बनर्जी ने हमेशा विक्टिम कार्ड की पॉलिटिक्स खेली हैं। कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती… pic.twitter.com/BbKuHNDDiQ

— ABP News (@ABPNews) March 28, 2026

अमित शाह ने राज्य के चुनाव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि बंगाल के रास्ते होने वाली घुसपैठ पूरे देश के लिए खतरा है. उन्होंने दावा किया कि असम में पहले से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है, जहां काफी हद तक घुसपैठ पर रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल अब भी एक संवेदनशील रास्ता बना हुआ है. उन्होंने कहा, ‘असम में घुसपैठ बंद हो चुकी है और अब घुसपैठियों के लिए सिर्फ बंगाल ही घुसने का रास्ता बचा है.’

सीमा सुरक्षा के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर बोले अमित शाह

अमित शाह ने चेतावनी दी कि अवैध प्रवासी न सिर्फ देश के संसाधनों पर अतिरिक्त बोझ डालते हैं, बल्कि वह स्थानीय लोगों की नौकरियां भी छीनतें हैं. उन्होंने ममता सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा के 600 किलोमीटर हिस्से में बाड़ लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई. उन्होंने वादा किया कि अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो सिर्फ 45 दिनों के भीतर इस समस्या का समाधान किया जाएगा.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: