पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इस्लामाबाद में ईरान से समझौते पर बात नहीं बनने के बाद जेडी वेंस पाकिस्तान से रवाना हुए

✍️ Admin 📅 12 April, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 48 views

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी टीम ईरान से समझौते पर सहमति नहीं बन पाने के बाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से रवाना हो गए हैं. वह अपने 'एयर फोर्स टू' विमान से रवाना हुए और अमेरिका वापस लौट रहे हैं. बीबीसी उर्दू के संवाददाता शहजाद मलिक से पाकिस्तानी गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने की पुष्टि की है. इस्लामाबाद से उड़ान भरने से पहले जेडी वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि क़रीब 21 घंटे चली बातचीत के बावजूद अमेरिका और ईरान किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. ईरान की ओर से भी इस वार्ता को लेकर बयान आया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने कहा कि अमेरिका को अपनी 'अत्यधिक मांगों' से बचना चाहिए. इमेज स्रोत, Atta Kenare via Getty Images ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता की स्थिति पर एक बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बक़ाई ने बातचीत को "गहन" बताया, लेकिन कहा कि जारी वार्ताओं की सफलता "विरोधी पक्ष की गंभीरता और अच्छी मंशा पर निर्भर करती है". बक़ाई ने अमेरिका से "अत्यधिक मांगों और ग़ैरक़ानूनी अनुरोधों" से बचने और ईरान के "वैध अधिकारों और हितों" को स्वीकार करने की अपील भी की. उन्होंने वार्ता के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और "ईरान में युद्ध का पूरी तरह अंत" जैसे मुद्दों पर चर्चा का ज़िक्र किया. ईरान के इस बयान के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया है. इमेज स्रोत, Jacquelyn MARTIN / POOL / AFP via Getty Images अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान के साथ चल रही ऐतिहासिक शांति वार्ता को लेकर एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ने अपनी बातें स्पष्ट तौर पर रख दी हैं, लेकिन ईरान "हमारी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ". उन्होंने कहा, "हम ऐसी स्थिति तक नहीं पहुंच सके, जहां ईरानी हमारी शर्तों को स्वीकार करते." अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे से बातचीत चल रही है, लेकिन "बुरी ख़बर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं." इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति आभार जताते हुए कहा, "अगर बातचीत में कोई कमी रही, तो वह पाकिस्तानियों की वजह से नहीं थी. उन्होंने बेहतरीन काम किया." उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बातचीत के लिए लचीलेपन और "अच्छी मंशा" के साथ आया था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. उन्होंने कहा, "हम यहां से एक बहुत सामान्य प्रस्ताव के साथ जा रहे हैं, यह समझ के साथ कि यही हमारा अंतिम और सबसे बेहतर प्रस्ताव है. अब देखना होगा कि ईरान इसे स्वीकार करता है या नहीं." इमेज स्रोत, Iranian Foreign Ministry/Handout/Anadolu via Getty Images पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हो रही बातचीत अब भी जारी है. ईरानी मीडिया का कहना है कि यह बातचीत रविवार को भी जारी रहेगी. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने इसकी पुष्टि करते हुए एक्स पर लिखा, "शनिवार की सुबह से पाकिस्तान के उदार प्रयासों और मध्यस्थता के साथ शुरू हुई गहन बातचीत बिना किसी रुकावट के अब तक जारी है." उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों के बीच कई संदेशों का आदान-प्रदान हुआ." इस्माइल बक़ाई ने बताया कि पिछले 24 घंटों में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई, जिनमें "होर्मुज़ स्ट्रेट, परमाणु मुद्दा, युद्ध मुआवज़ा, प्रतिबंधों को हटाना और ईरान और क्षेत्र में युद्ध का पूरी तरह अंत शामिल है." इससे पहले ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स में कहा गया कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत रविवार को भी जारी रहेगी. ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी तसनीम के मुताबिक़, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता रविवार को भी कुछ घंटों तक जारी रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों पक्ष पाकिस्तान के प्रस्ताव पर सहमत हुए हैं और रविवार को वार्ता का एक और दौर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता सुमंत सिंह अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. - इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ी, अब 'तकनीकी पहलुओं' पर होगी चर्चा - ईरान-अमेरिका की बातचीत के इतर पाकिस्तान की मिलिट्री टुकड़ी सऊदी अरब क्यों पहुंची? - पाकिस्तान कैसे बना अमेरिका‑ईरान शांति वार्ता का मंच: पर्दे के पीछे की बड़े दांव वाली कूटनीति - 'मिनाब 168' की सीटों पर रखे स्कूल बैग और बच्चों की तस्वीरें, ईरानी दल का क्या है संदेश - आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: