पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

लेबनानी सेना का आरोप, सीज़फ़ायर के बावजूद इसराइल ने कई हमले किए

✍️ Admin 📅 17 April, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 51 views

लेबनानी सेना ने कहा है कि इसराइल के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते का कई बार उल्लंघन हो चुका है. सोशल मीडिया एक्स पर अपने आधिकारिक अकाउंट पर एक पोस्ट में सेना ने कहा कि उसने लेबनानी गांवों पर इसराइल के कई हमलों को रिकॉर्ड किया है. लेबनानी सेना ने कहा है कि इसराइल की ओर से रुक-रुककर कई बार गोलीबारी भी की गई. सेना ने विस्थापित लोगों से आग्रह किया है कि वे दक्षिणी कस्बों में लौटते समय सावधानी बरतें और ख़तरनाक इलाकों से दूर रहें. इसराइल के साथ संघर्षविराम की घोषणा के बाद हमलों की वजह से लेबनान में विस्थापित हुए लोग अब अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं. इस संघर्षविराम के बाद लेबनान में कई लोगों जश्न भी मनाया है. संयुक्त राष्ट्र के रिफ़्यूजी चीफ़ ने लेबनान में दस लाख लोगों के विस्थापित होने के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ‘फौरन मदद’ की अपील की है. ख़बर लिखे जाने तक इसराइल या उसकी सेना ‘आईडीएफ़’ की ओर से इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं आई है. हालाँकि लेबनान के साथ समझौते के बाद इसराइल ने कहा था कि वह केवल हिज़्बुल्लाह के हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई करेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेवादा में टैक्स डे राउंडटेबल के दौरान ईरान युद्ध के मुद्दे पर भी बात की है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध 'बहुत जल्द ख़त्म हो जाना चाहिए.' उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि ईरान में युद्ध से जुड़ा मुद्दा अच्छी प्रगति कर रहा है." और यह "बहुत जल्द ख़त्म हो जाना चाहिए." इससे पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से ईरान के साथ शांति वार्ता के बारे में ट्रंप ने कहा कि, ‘पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है. मैं इस्लामाबाद जा सकता हूं. अगर पाकिस्तान में डील साइन होती है तो मैं इस्लामाबाद जा सकता हूं.’ पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच काफ़ी लंबी बातचीत हुई थी. हालाँकि यह बातचीत बेनतीजा रही थी. व्हाइट हाउस का कहना है कि शांति वार्ता के दूसरे राउंड के बारे में बातचीत "चल रही है" लेकिन अभी इसका समय या जगह तय नहीं हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हथियारबंद समूह हिज़्बुल्लाह से अपील की है कि वो इसराइल के साथ लागू हुए संघर्षविराम का पालन करे. राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "मुझे उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण समय के दौरान हिज़्बुल्लाह अच्छा और उचित बर्ताव करेगा." ट्रंप ने आगे लिखा, "अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह उनके लिए एक 'महान' समय होगा अब और कोई हत्या नहीं होगी. आखिरकार शांति होनी ही चाहिए." इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के ज़रिए घोषणा की थी कि लेबनान और इसराइल 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. यह युद्धविराम भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह 2:30 बजे शुरू हो गया. युद्धविराम की घोषणा वाले अपने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू से बात की. तकनीकी तौर पर यह संघर्षविराम इसराइल और लेबनान के बीच है, जो हिज़्बुल्लाह का ठिकाना है. एक इसराइली अधिकारी ने बीबीसी के अमेरिकी पार्टनर सीबीएस न्यूज़ को बताया कि संघर्षविराम के दौरान इसराइल केवल "हिज़्बुल्लाह की तरफ़ से किए हमलों" का ही सैन्य जवाब देगा. इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि एक अधिक स्थायी शांति समझौते के लिए यह ज़रूरी होगा कि ईरान समर्थित इस समूह के हथियार ख़त्म किए जाएं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता चंदन कुमार जजवाड़े अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पन्ने पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर पढ़ें- अमेरिका-ईरान संघर्ष में आगे क्या होगा? ये हैं चार संभावनाएं नोएडा प्रशासन ने प्रमुख माँग मानी पर मज़दूरों में अब भी क्यों है डर और निराशा? रूस से तेल ख़रीद पर छूट को आगे नहीं बढ़ाएगा अमेरिका, भारत पर क्या होगा असर पाकिस्तानी सेना सऊदी अरब में क्या कर रही है?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: