पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

‘तेलंगाना से खरीदें 30 लाख MT उबले चावल और 1,468.94 करोड़ का बकाया करें जारी’, CM रेवंत रेड्डी की केंद्र से मांग

✍️ Admin 📅 17 April, 2026 ⏰ 11:20 PM 👁 40 views

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने केंद्रीय खाद्य और जन वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर राज्य के किसानों और आपूर्ति विभाग के लिए कुछ अहम मांगें उठाई हैं. उन्होंने केंद्र से यासंगी (रबी) सीजन के दौरान तेलंगाना से 30 लाख मीट्रिक टन उबले चावल (बॉयल्ड राइस) की खरीद करने का आग्रह किया.

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री के आवास पर शुक्रवार (17 अप्रैल, 2026) को हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि वर्तमान यासंगी सीजन में राज्य में लगभग 90 लाख मीट्रिक टन धान का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो उबले चावल बनाने के लिए बेहद उपयुक्त है. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार 5 फीसदी टूटे चावल के साथ 30 लाख मीट्रिक टन उबले चावल और 10 फीसदी टूटे चावल के साथ 5 लाख मीट्रिक टन कच्चे चावल की आपूर्ति के लिए पूरी तरह तैयार है.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: