पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

आंसू गैस और तनाव के बीच मणिपुर में एक रात का सफ़र

✍️ Admin 📅 18 April, 2026 ⏰ 06:33 PM 👁 63 views

पिछले तीन सालों में मणिपुर में रह-रह कर हिंसा होती रही है. कुछ ही दिन पहले एक गांव में एक घर में हुए धमाके में दो बच्चों की मौत के बाद राज्य में फिर तनाव बढ़ गया. 14 अप्रैल को इम्फ़ाल घाटी के थिनुंगई इलाक़े में कुछ अफ़वाहें फ़ैलने के बाद हिंसा शुरू हो गई. उसी शाम बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव और वीडियो जर्नलिस्ट देवाशीष कुमार कुकी बाहुल्य चुराचांदपुर से राजधानी इम्फ़ाल का सफ़र तय कर रहे थे, जो कि एक मैतेई बाहुल्य क्षेत्र है. उस रात इस हाईवे पर उन्होंने जो देखा और रिकॉर्ड किया, ये उसी की कहानी है. देखिए उनकी ये ख़ास रिपोर्ट. बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित. (बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: