पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, स्विस एयर के प्लेन में टेकऑफ के दौरान लगी आग, 232 यात्री थे सवार

✍️ Admin 📅 26 April, 2026 ⏰ 11:07 AM 👁 39 views

दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जाने वाली फ्लाइट SWR146 में टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई. बताया गया कि उड़ान भरते समय विमान का इंजन फेल हो गया, जिसके बाद हालात गंभीर हो गए. चश्मदीदों के अनुसार, विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता देखा गया, जबकि दाईं तरफ लैंडिंग गियर के पास आग लगने की खबर सामने आई. हालात को देखते हुए तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रनवे 28 को काफी देर तक बंद रखना पड़ा, जिससे अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा. हालांकि, सबसे राहत की बात यह रही कि विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इमरजेंसी स्लाइड्स का इस्तेमाल कर 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को जल्दी और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया. इस दौरान 6 लोग घायल भी हो गए.

एयरपोर्ट पर मौजूद फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आग को फैलने से रोक लिया. समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इंजन फेल होने की असली वजह क्या थी

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: