पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

US और ईरान के संघर्ष के बीच भारत के लिए गुड न्यूज! मोदी सरकार न्यूजीलैंड के साथ साइन करेगी FTA

✍️ Admin 📅 26 April, 2026 ⏰ 11:08 PM 👁 71 views

एक तरफ दुनिया भर के देश मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष और तनाव की वजह से टेंशन में हैं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दोनों देशों की तनातनी ने वैश्विक व्यापार की स्थिति को और ज्यादा गंभीर बना दिया है. वहीं, इस बीच दुनिया के चौथे सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देश भारत के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है और वो गुड न्यूज ये है कि भारत लंबे समय तक चली बातचीत और चर्चा के बाद आखिरकार न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन करने वाला है. दोनों देशों के बीच यह बड़ा समझौता कल यानी सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को फाइनल होगा.  

भारत मंडपम में होगा FTA पर साइन

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और न्यूजीलैंड की सरकारें इस बेहद महत्वपूर्ण समझौते पर सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को साइन करेंगी. इस डील का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच हो रहे व्यापार को दोगुने स्तर पर पहुंचाना है. दोनों देशों के बीच एफटीए को लेकर लंबे वक्त से गंभीर चर्चा हुई है और ये बातचीत पिछले साल 22 दिसंबर, 2025 को पूरी हुई थी. दोनों देशों के बीच गहन चर्चा के खत्म होने के करीब चार महीने के बाद अब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन होने वाले हैं. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: