पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

'लोकतंत्र के लिए खतरा...', CJI को लेकर राजस्थान के सीएम की फिसली जुबान तो कांग्रेस ने साधा निशाना, बताया शर्मनाक

✍️ Admin 📅 27 April, 2026 ⏰ 03:51 PM 👁 39 views

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को 'भारत सरकार का मुख्य न्यायाधीश' कहकर संबोधित किया, जिसके बाद विपक्ष ने इसे न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस का कड़ा विरोध
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री द्वारा सुप्रीम कोर्ट के जज को 'अपनी सरकार का जज' कहना कोई जुबान फिसलना नहीं, बल्कि एक खतरनाक सोच की झलक है. उन्होंने कहा कि संविधान न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच एक स्पष्ट 'लक्ष्मण रेखा' खींचता है, और इसे धुंधला करना लोकतंत्र की नींव को कमजोर करता है.

A sitting Chief Minister calling a Supreme Court judge 'his govt’s judge' is not a slip of tongue, it is a dangerous glimpse into mindset. The Constitution draws a clear Lakshman Rekha between judiciary and executive. Blur it, and you erode the very foundation of democracy.…

— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) April 27, 2026

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: