पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Assam Election Result 2026 Live: असम की सत्ता में फिर लौटेगी हिमंत सरकार! कांग्रेस को चमत्कार की उम्मीद, क्या होगा रिजल्ट?

✍️ Admin 📅 04 May, 2026 ⏰ 06:31 AM 👁 55 views

चुनाव आयोग सोमवार (4 मई, 2026) की असम में हुए विधानसभा चुनाव के लिए दिए गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है और अंत में नतीजों की घोषणा की जाएगी. 126 सीटों वाले असम की विधानसभा के लिए राज्य में 9 अप्रैल, 2026 को चुनाव पूर्ण हो चुके हैं. अब राज्य की जनता सरसरी निगाहों से चुनाव आयोग की तरफ असम चुनाव नतीजों (Assam Election Result 2026) की घोषणा पर अपनी नजर टिकाए बैठी है. असम के चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और विपक्षी कांग्रेस के बीच है. चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल के आंकड़ों में सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा एक बार फिर से असम की सत्ता में स्पष्ट बहुमत के साथ लौटती नजर आ रही है. बता दें कि असम विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 64 है और मैट्रिज पोल एजेंसी की एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को चुनावी नतीजों में 88 से 98 के बीच सीटों पर जीत मिल सकती है, जबकि विपक्षी कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने की संभावना है और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं. Assam Election Results 2026 Live Vote Counting वहीं, चाणक्य स्ट्रेटजीज के आंकड़ों पर ध्यान दें, तो नतीजा कुछ ऐसा है कि भाजपा को 85 से 95 सीट, कांग्रेस को 25 से 32 सीट और अन्य को 6-12 सीटें मिल सकती हैं. जबकि पोल डायरी और एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) क्रमशः 86 से 101 और 88 से 100 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. इसके विपरीत कांग्रेस को क्रमशः 15 से 26 और 24-36 सीटें मिलने की संभावना है. असम में विधानसभा चुनाव से पहले और बाद में लगातार राजनीतिक सरगर्मी तेज रही. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य में घुसपैठ की समस्या को लेकर पूरी तरह से हमलावर रुख अपनाए दिखे, साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर पाकिस्तान के साथ कथित संबंध को लेकर आरोप लगाए. इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने को लेकर आरोप लगाए गए, जिस पर काफी ज्यादा बवाल मचा रहा. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होते ही दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पर जश्न का माहौल दिखने लगा है. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए आलू-पूड़ी, बंगाली रसगुल्ले के साथ-साथ जलेबियां भी तैयार की जा रही हैं. शुरुआती रुझानों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है. नतीजों से पहले ही मुख्यालय पर हलचल तेज है और सभी की नजर अब आने वाले अंतिम परिणामों पर टिकी हुई है. #WATCH | Delhi: Jalebis are being prepared at the BJP Headquarters in Delhi as counting of votes for the elections to the Assemblies of Assam, Keralam, Tamil Nadu, West Bengal and Puducherry begins. Counting of votes for by-polls in seven Assembly constituencies of five… pic.twitter.com/9zBuvWQnfz असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने मजबूत बढ़त बना ली है और 61 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस फिलहाल 9 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. राज्यभर में वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती आंकड़े बीजेपी के पक्ष में स्पष्ट रुझान दिखा रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजों के लिए अभी और इंतजार करना होगा. असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच नाओबोइचा सीट से AGP उम्मीदवार बसंत दास ने जीत का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने मतगणना के लिए बेहतरीन इंतजाम किए हैं. बसंता दास के मुताबिक, उनकी जीत 100 फीसदी तय है और पार्टी हर बार की तरह इस बार भी सफल रहेगी. हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में राज्य में फिर से सरकार बनेगी और एनडीए सत्ता में वापसी करेगा. #WATCH | Assam Elections 2026 | North Lakhimpur: AGP candidate from Nowboicha assembly constituency, Basanta Das, says, "...District administration has made good arrangements here... There is 100% chance that we are going to win and we will win every time... Under the leadership… pic.twitter.com/KFYaCJ7qyj

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: