पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Puducherry Election Results 2026 Live: पुड्डचेरी में बनेगी किसकी सरकार, NDA-INDIA और टीवीके बीच 30 विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला

✍️ Admin 📅 04 May, 2026 ⏰ 06:21 AM 👁 37 views

4 मई 2026 को देश के पुडुचेरी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. यहां सोमवार को राज्यों की सभी विधानसभा सीटों पर मतगणना होगी. पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजों (Puducherry Election Result 2026) पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं. ऐसे में सोमवार को तय हो जाएगा, कि किस पार्टी को सत्ता की चाबी मिलेगी, और किसे विपक्ष में बैठना होगा, या सत्ता से बेदखल होना होगा. साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव की तस्वीर भी इन राज्यों परिणाम से साफ होती नजर आएगी.

पुड्डुचेरी में मतगणना को लेकर कड़ी सुरक्षा कर दी है. चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती की जाएगी. इसके बाद ईवीएम को खोला जाएगा. काउंटिंग के शुरु होने (सुबह 8 बजे) के कुछ घंटों बाद ही सुबह 9.30 के आसपास रुझान सामने आने लगेंगे. दोपहर तक राज्य की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी. शाम तक पुड्डुचेरी के संपूर्ण परिणाम सामने आने की उम्मीद है. 

Puducherry Election Results 2026 Live Vote Counting

इस बार पुड्डुचेरी में कांटे की टक्कर

इस बार पुड्डुचेरी में चुनावी प्रचार में ही जोरदार टक्कर का एहसास हो गया था. ऐसे में मुकाबला काफी टफ हो गया है. वर्तमान में राज्य की सत्ता एनडीए गठबंधन के हाथ में हैं. इसमें सत्ताधारी AINRC और बीजेपी शामिल हैं. यह अपनी सत्ता को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं, तो वहीं INDIA गठबंधन भी चुनौती देते नजर आ रहा है. इसमें डीएमके और कांग्रेस मुख्य रूप से शामिल हैं. इस गठबंधन के सामने सत्ता में वापस आने की चुनौती है. इससे इतर एक्टर थलपति विजय की पार्टी टीवीके भी कड़ी टक्कर दे रही है. यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. इसका असर युवाओं और अर्बन वोटर्स पर काफी देखा जा रहा है. 

2021 चुनाव में क्या रहा था रिजल्ट

पुड्डुचेरी में कुल 30 सीटें हैं. इनमें सरकार बनाने के लिए 16 सीटों की जरूरत है. पिछले चुनाव में यहां एनडीए गठबंधन ने सरकार बनाई थी. तब AINRC ने 10 और बीजेपी ने 6 सीटें जीती थीं.

यहां देख सकते हैं चुनावी रिजल्ट

चुनाव परिणाम आप हमारी वेबसाइट https://www.abplive.com/ पर देख सकते हैं. साथ ही चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर https://results.eci.gov.in/ पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: