पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

ओहायो के गवर्नर पद के लिए ट्रंप समर्थक विवेक रामास्वामी होंगे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार

✍️ Admin 📅 06 May, 2026 ⏰ 09:00 AM 👁 43 views

विवेक रामास्वामी ने मंगलवार को ओहायो के गवर्नर पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन हासिल कर लिया. डोनाल्ड ट्रंप के पक्के समर्थक माने जाने वाले रामास्वामी रस्ट बेल्ट (औद्योगिक क्षेत्र ) प्रांत में चुनाव लड़ने की राह पर आगे बढ़ गए हैं. अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक़ अनौपचारिक नतीजों के मुताबिक़ उन्होंने कार डिजाइनर केसी पुच को हराकर आम चुनाव में जगह बनाई है. रामास्वामी हेल्थ-टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर हैं. वो 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के ख़िलाफ़ प्राइमरी में हार गए थे. लेकिन इससे उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ट्रंप का समर्थन कर दिया था. ओहायो प्राइमरी में, भले ही वह रिपब्लिकन उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन उनका ध्यान डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पर केंद्रित रहा, जो राज्य की पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक हैं. वो अपनी पार्टी के नामांकन के लिए निर्विरोध चुनी गईं. ओहायो के मौजूदा गवर्नर माइक डीवाइन दोबारा चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि यहां गवर्नर का कार्यकाल सीमित है. इमेज स्रोत, Debarchan Chatterjee/NurPhoto via Getty Images उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया दी है. गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में कहा, ''जब एक अच्छी सरकार सत्ता में होती है, तो अच्छे परिणाम मिलते हैं. देखिए, बंगाल की जनता ने टीएमसी को किस तरह करारा जवाब दिया और उन्हें जड़ से उखाड़ फेंका. जो लोग जनता की अनदेखी करते हैं, विकास के लिए आए धन की लूट करते हैं, गुंडों को संरक्षण देते हैं और भारत की धरती पर सनातन का अपमान करते हैं, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा.'' उन्होंने कहा, ''मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया. अब बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनेगा. मैं वहां के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं.'' पश्चिम बंगाल में टीएमसी पिछले 15 साल से सत्ता में थी. लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 293 सीटों में से 207 सीटें जीत ली हैं. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने 80 सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने 2 सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने के संकेत दिए हैं. कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा है टीवीके के प्रमुख विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है. वेणुगोपाल ने कहा, ''कांग्रेस का यह साफ़ मानना है कि तमिलनाडु में जनादेश एक धर्मनिरपेक्ष सरकार के पक्ष में है, जो संविधान की भावना और शब्दों दोनों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हो.'' उन्होंने कहा, ''कांग्रेस ये सुनिश्चित करना चाहती है कि भाजपा और उसके सहयोगी किसी भी रूप में तमिलनाडु की सरकार न चला सकें. थिरु विजय ने भी कामराज से प्रेरणा लेने की बात कही है.'' वेणुगोपाल के मुताबिक़, ''कांग्रेस नेतृत्व ने तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी को निर्देश दिया है कि वे चुनावी जनादेश में झलक रही राज्य की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए थिरु विजय के अनुरोध पर अंतिम निर्णय ले.'' टीवीके ने तमिलनाडु की 234 सीटों में से 108 सीटें जीती हैं. जबकि सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है. कांग्रेस ने तमिलनाडु में पांच सीटें जीती हैं. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता दीपक मंडल अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. हमारे पेज पर मौजूद कुछ अहम ख़बरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें. ममता बनर्जी का इस्तीफ़ा देने से इनकार, संविधान क्या कहता है? पश्चिम बंगाल के नतीजे पर ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी और ओवैसी क्या कह रहे हैं? शुभेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के सीएम या बीजेपी किसी और चेहरे पर खेलेगी दांव? केरल में क्यों हुई लेफ़्ट डेमोक्रेटिक फ़्रंट की हार?

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: