पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

PM Modi Telangana: 'जैसे मनमोहन सिंह के समय गुजरात मॉडल बना, वैसे ही तेलंगाना...', मोदी के सामने ये क्या बोल गए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी?

✍️ Admin 📅 10 May, 2026 ⏰ 07:10 PM 👁 29 views

PM Narendra Modi Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक और तेलंगाना एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एक सभा को संबोधित किया, तो वहीं हैदराबाद में भी 9400 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है. पीएम मोदी ने विशेष तौर पर हैदराबाद को बड़ी सौगात दी है. बकायदा कांग्रेस के कई बड़े नेता और आला अधिकारियों ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे. 

रेवंत रेड्डी बोले- अगले 10 सालों में तैयार होगा तेलंगाना मॉडल

इस दौरान एक अजीब नजारा मंच पर देखने को मिला. जब पीएम मोदी मंच पर थे, तब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने 10 सालों में देश के लिए गुजरात मॉडल विकसित किया था. आज तेलंगाना की जनता को भी वैसी ही उम्मीद है. अब जब वह प्रधानमंत्री हैं, तो तेलंगाना की जनता को मुझसे भी वैसी ही उम्मीद है. आने वाले 10 सालों में 2034 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए एक तेलंगाना मॉडल तैयार होगा. 

इस दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में देश की कुल आबादी का 3 प्रतिशत से भीकम हिस्सा रहता है. हमारा लक्ष्य है कि जब प्रधानमंत्री का 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा होगा, तब हम देश की जीडीपी में 10 प्रतिशत का योगदान देंगे. 

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: