पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

इन देशों ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों का किया समर्थन

✍️ Admin 📅 13 May, 2026 ⏰ 09:01 AM 👁 51 views

इमेज स्रोत, R.Satish BABU / AFP via Getty Images तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) चीफ़ सी जोसेफ़ विजय आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे. दरअसल, 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए विजय को 118 विधायकों के समर्थन की ज़रूरत है. टीवीके के अपने 108 विधायक हैं, जबकि उन्हें कांग्रेस, वीसीके, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और वाम दलों का समर्थन हासिल है. इनके विधायकों की कुल संख्या 13 है. वहीं, मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एआईएडीएमके) के एक गुट ने विजय को समर्थन देने की बात कही थी. चेन्नई के एमआरसी नगर में एआईएडीएमके नेता सीवी शनमुगम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर बताया था कि बैठक में प्रस्ताव पास किया गया और मुख्यमंत्री विजय की सरकार को समर्थन देने का फ़ैसला लिया गया. हालांकि, इस बीच एआईएडीएमके ने पार्टी के सभी 47 विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है. इमेज स्रोत, Sean Gallup/Getty Images क़तर और तुर्की ने पाकिस्तान की उन कोशिशों का समर्थन किया है, जो ईरान युद्ध को ख़त्म करने के लिए की जा रही हैं. क़तर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "क़तर और तुर्की मिलकर पाकिस्तान की कोशिशों का समर्थन करते हैं, जिनका मक़सद युद्धविराम समझौते तक पहुंचना, इस युद्ध को जल्द से जल्द ख़त्म करना और होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खोलकर समुद्री यातायात को सामान्य करना है." यह बयान मंगलवार को दोहा में हुई बैठक के बाद आया. बैठक में क़तर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी और तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फ़िदान शामिल हुए. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में क़तर और तुर्की ने चेतावनी दी कि अगर क्षेत्र में फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो इसका गंभीर असर वैश्विक सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान मध्यस्थता के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. दोनों देशों के बीच इस्लामबाद में वार्ता भी हुई थी, लेकिन यह बेनतीजा रही थी. इमेज स्रोत, Anindito Mukherjee/Bloomberg via Getty Images लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम आवास पर हुई मीटिंग में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के नए डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर असहमति जताई है. इसको लेकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पत्र साझा किया. इसमें लिखा है, "आपकी सरकार ने बार-बार सीबीआई का ग़लत इस्तेमाल किया है. यह संस्था भारत की सबसे बड़ी जांच एजेंसी है, लेकिन इसे राजनीतिक विरोधियों, पत्रकारों और आलोचकों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. इसी वजह से चयन समिति में विपक्ष के नेता को शामिल किया जाता है, ताकि संस्था पर क़ब्ज़ा न हो सके. अफ़सोस है कि आपने मुझे इस प्रक्रिया में कोई असली भूमिका नहीं दी." "कई बार लिखित अनुरोध करने के बावजूद मुझे योग्य उम्मीदवारों की रिपोर्ट नहीं दी गई. इसके बजाय मुझे समिति की बैठक में पहली बार उन 69 उम्मीदवारों की रिपोर्ट देखने के लिए कहा गया. 360-डिग्री रिपोर्ट तो मुझे सीधे ही देने से मना कर दिया गया. इन रिपोर्टों की गहराई से समीक्षा करना ज़रूरी है, ताकि हर उम्मीदवार के काम और बैकग्राउंड को समझा जा सके." उन्होंने लिखा, "चयन समिति को ज़रूरी जानकारी न देकर सरकार ने इसे सिर्फ़ औपचारिकता बना दिया है. विपक्ष का नेता कोई "रबर स्टैम्प" नहीं है. मैं अपनी संवैधानिक ज़िम्मेदारी छोड़कर इस पक्षपाती प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकता." गौरतलब है कि पीएम आवास पर हुई बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और राहुल गांधी शामिल हुए थे. बता दें कि मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल 24 मई को ख़त्म होने वाला है. इमेज स्रोत, Kevin Dietsch/Getty Images अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं. इससे ठीक पहले उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध ख़त्म करने के लिए चीन की मदद की ज़रूरत नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि वह चीन दौरे पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से विस्तार से बातचीत करेंगे. ट्रंप ने कहा, “हमारे पास बात करने के लिए बहुत सारी चीज़ें हैं. सच कहूं तो, ईरान हमारे एजेंडे में नहीं है, क्योंकि ईरान पहले से ही हमारे नियंत्रण में है.” उन्होंने ईरान के लिए चेतावनी भरे शब्दों में कहा, “या तो हम समझौते पर पहुंचेंगे या फिर वे (ईरान) तबाह हो जाएंगे.” गौरतलब है कि चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की थी कि ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. यह लगभग नौ साल बाद किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन यात्रा होगी. ट्रंप की यह यात्रा मार्च में होनी थी, लेकिन मध्य पूर्व में चल रहे तनाव की वजह से टाल दी गई थी. बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के लाइव पेज पर आपका स्वागत है. मैं बीबीसी संवाददाता रौनक भैड़ा अब से दोपहर दो बजे तक आप तक अहम ख़बरें पहुंचाऊंगा. कल के लाइव पेज की ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. पीएम मोदी के तेल-सोने वाले बयान पर उद्योगपति क्यों बोले- 'बेहद ख़राब हालात के लिए रहें तैयार' ईरान युद्ध क्या खाड़ी के देशों और अमेरिका के बीच के गठबंधन का अंत कर देगा? मोदी की अपील में क्या किसी गहरे आर्थिक संकट की आहट है? नीट यूजी की परीक्षा एनटीए ने रद्द की, राहुल गांधी बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है

स्रोत: BBC Hindi

📤 शेयर करें: