NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पुणे की प्रोफेसर मनीषा मांढरे को गिरफ्तार किया है. मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से मनीषा मांढरे की 14 दिनों की पुलिस कस्टडी मांगी थी. इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीषा मांढरे को 14 दिनों के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. हालांकि, बचाव पक्ष के वकीलों ने सीबीआई की मांग का विरोध किया और लंबी कस्टडी पर आपत्ति जताई.
सीबीआई अब मनीषा मांढरे से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि नीट पेपर लीक मामले में उनकी क्या भूमिका थी और इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. एजेंसी पहले से इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है और अलग-अलग राज्यों में जांच जारी है.
स्रोत: ABP Hindi