पूर्ण संस्करण देखें
⚡ AMP पेज | पूर्ण वेबसाइट देखें
Death

Rajdhani Express Train Fire: त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

✍️ Admin 📅 17 May, 2026 ⏰ 08:25 AM 👁 107 views

केरल के त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में आग लग गई. यह घटना कोटा रेल मंडल के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन के बीच हुआ. जैसे ही आग लगने की खबर आई, सभी यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से उतार लिया गया. यह घटना रविवार (17 मई 2026) को सुबह करीब 5:15 बजे मध्य प्रदेश के कोटा मंडल में लूणीरीछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुई. आग ट्रेन के बी-1 कोच में लगी थी.

ट्रेन में आग लगने के समय कुल 68 यात्री सवार थे और राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है. आग लगने के बाद गार्ड ने तुरंत लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और सभी यात्रियों को तेजी से कोच से बाहर निकाला गया. करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया.

स्रोत: ABP Hindi

📤 शेयर करें: